लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार
रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को चितरंगी तहसील के खिरवा हल्का पटवारी राम सजीवन पनिका को 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। स्थगन आदेश बदलवाने के लिए रिश्वत मांगी गई थी| जिसकी शिकायत लोकायुक्त तक पहुंची थी|

लोकायुक्त की कार्यवाही की जानकारी देते हुए लोकायुक्त निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि फरियादी मान प्रताप साहू के पिता द्वारा शासकीय भूमि पर मकान निर्माण किया जा रहा था, जिस पर स्थगन आदेश जारी हुआ था। जिसे खारिज़ कराने के लिए हल्का पटवारी राम सजीवन पनिका ने 30 हजार रुपये की मांग की थी।

फरियादी ने 10 हजार पटवारी को पहले ही दे दिए थे। इस मामले में फरियादी द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। जिसके बाद लोकायुक्त निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर एवं डोमेन सिंह मारवी की अगुवाई में 17 सदस्य टीम ने सिंगरौली पहुंचकर मामले की तहकीकात की। इसके बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार के लिए खिरवा गांव का चयन किया गया और खिरवा तिराहे पर रिश्वत लेते पटवारी राम सजीवन पनिका को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews