राघवेन्द्र सिंह गहरवार/सिंगरौली। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 50 हजार रुपये लेकर दूसरे की स्थान पर परीक्षा दे रहै एक मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया है। बता दें 2016 में एनसीएल की ओर से आई.टी.आई. इलेक्ट्रीशियन ट्रेनी की परीक्षा का फार्म भरा गया था जिसकी लिखित परीक्षा रविवार को डीएवी स्कूल निगाही में आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी रवीश कुमार के जगह मिथिलेश कुमार महतो परीक्षा दे रहा था। संदेह के आधार पर परीक्षा दे रहे युवक से पूछताछ की गई तो पता चला युवक रवीश कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला आरोपी मिथिलेश छात्र रविश से 50 हजार रुपये लेकर परीक्षा दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 417,419, 468,120बी के तहत केस दर्द कर उस पर आगे की कार्रवाई कर रही।
पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’ 50 हजार रुपये लेकर दे रहा था परीक्षा

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत