इस जिले में कोरोना से बचाव के मद्देनजर नए प्रतिबंधात्मक नियम,प्रशासन सख्त

इस जिले में कोरोना से बचाव के मद्देनजर नए प्रतिबंधात्मक नियम,प्रशासन सख्त

सिंगरौली/राघवेन्द्र सिंह गहरवार

सिंगरौली में कोरोना से बचाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किये है।

नए आदेशानुसार जिले मे कोई भी धार्मिक कार्य, त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जायेगा, ना ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जायेगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झाँकी आदि स्थापित नहीं की जायेगी। आदेश मे सर्व संबंधितों से अपेक्षा की गई है कि अपने-अपने घरों में ही पूजा-अर्चना करें।

जिले मे धार्मिक उपासना स्थलों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के संबंध मे आयोजित धर्म गुरूओ की बैठक 30 जून को एवं जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक भी 30 जून को हुई थी। जिसके बाद सभी धार्मिक संस्थानो को 31 जुलाई तक आम लोगो के लिए बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। विवाह समारोह में मेहमानों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी। इसमें वर एवं वधु पक्ष के अधिकतम 10-10 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। इसी प्रकार किसी पारिवारिक कार्यक्रम जन्मदिन सालगिरह आदि समारोह में भी 10 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं होंगे। अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रमों में पूर्ववत अधिकतम 20 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे।

कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियो को निर्देश दिये है कि अपने अपने उपखण्डो में पूर्णतः पालन कराया जाना सुनिश्चित करें। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 187, 188, 269, 270, 271 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 तथा एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के अंतर्गत कार्यवाही कर उल्लघंनकर्ता के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews