
Singrauli News : प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। बिना घूस दिए यहां कोई काम नहीं होता, छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों भेंट चढ़ानी पड़ती है। इससे हर वर्ग त्रस्त व परेशान है। किसान, ठेकेदार, व्यापारी, हितग्राही से लेकर सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को भी अपने कामों को कराने के लिए रिश्वत की चढ़ोत्तरी चढ़ाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का है जहाँ चितरंगी संकुल केंद्र अंतर्गत डीडीओ कार्यालय में पदस्थ एक बाबू का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आहरण वितरण अधिकारी कार्यालय के बाबू बब्बू सिंह रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गए है। हालांकि एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि DDO ऑफिस के क्लर्क बब्बू सिंह जिस बेखौफ तरीके से रिश्वत ले रहा है, उससे ऐसा लग रहा है मानों यहां रिश्वत लेना आम बात हो। जिस समय अतिथि शिक्षक बब्बू सिंह को रिश्वत दे रहा है, उस समय कमरे में और भी लोग मौजूद थे। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अतिथि शिक्षक ने पहले बाबू को पांच सौ रुपये के कुछ नोट दिए, उसके बाद बाबू ने फाइल पर साइन किए।
रिश्वत लेता बाबू कैमरे में कैद
जिले के शासकीय स्कूलों में रिश्वत लेने का ये कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है। अब देखना गौरतलब होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद आगे इस पर क्या कार्रवाई होती है। बताया तो यह भी जा रहा है कि यहां बिना पैसे दिए कोई काम नहीं चलता है।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1029305827″]
