Singrauli News : बैटरी कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, प्रतिष्ठान से जब्त किए दस्तावेज, जांच जारी

आयकर विभाग अभी दस्तावेजों की जांच कर रहा है। सिंगरौली में इस कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
raid

Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ बैढ़न में सतना आयकर विभाग की टीम ने बिलौंजी स्थित प्रज्ञा बैटरी प्रतिष्ठान पर छापा मारा है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली जिले के अलावा सीधी और अन्य जगहों पर स्थित प्रज्ञा बैटरी के प्रतिष्ठानों में एक साथ छापामार कार्रवाई की गई है। सुबह से आयकर विभाग की 15 सदस्यीय टीम अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आयकर से संबंधित जानकारी प्रतिष्ठान से जुटाई गई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वहां से लेनदेन से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

आयकर विभाग अभी दस्तावेजों की जांच कर रहा है। सिंगरौली में इस कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews