Singrauli News : केजरीवाल ने सिंगरौली में किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

Singrauli News : केजरीवाल ने सिंगरौली में किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह गहरवार। सिंगरौली (singrauli) जिले में नगर पालिक निगम का चुनाव त्रिकोणी मुकाबला एकदम रोमांचक होता जा रहा है।कांग्रेस,भाजपा,आप के दिग्गज नेता सभा व रोड़ शो कर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह,पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे तो वही भाजपा से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित,खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल,राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह,सांसद रीति पाठक सहित भाजपा के तीनों विधायक रामलल्लू वैश्य,सुभाष वर्मा,अमर सिंह भाजपा महापौर प्रत्याशी को जिताने के लिए सभाएं कर रहे हैं।

यह भी पढ़े…Balaghat News : गोधरा कांड का आरोपी चोरी में गिरफ्तार, दो साथी फरार

उसी क्रम में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का सिंगरौली के बैढ़न में आगमन हुआ। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री केजरीवाल सिंगरौली नगर पालिक निगम से महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल के किये रोड़ शो करके जीत का आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल के रोड़ शो में आज बैढ़न में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चारो तरफ भीड़ ही नजर आ रही थी।

यह भी पढ़े…उदयपुर हत्याकांड : कोर्ट में पेशी के दौरान कन्हैयालाल के हत्यारों पर आक्रोशित भीड़ ने बोला हमला, Video

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार महापौर के चुनाव में रानी अग्रवाल को मौका देने की बात करते हुए कहा कि एक बार 5 वर्ष के लिए मौका दीजिये अगर काम न करे तो लात मारकर भगा देना।वही उन्होंने दिल्ली के तर्ज पर सिंगरौली में विकास का दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में हमने स्वास्थ्य,शिक्षा,बिजली ठीक कर दिया वही आप ने दिल्ली में बिजली पानी निःशुल्क कर दिया और दिल्ली में 24 घण्टे बिजली आम आदमी पार्टी दे रही वो भी निःशुल्क।

[dgv_vimeo_video id=”726300320″]

यह भी पढ़े…Kashmir नहीं देखा तो IRCTC दे रहा दो अलग अलग प्लान, सुविधानुसार चुनिए ऑप्शन

उन्होंने कहा कि अगर सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो दिल्ली की तरफ यहाँ भी बिजली,पानी,स्वास्थ्य में सुधार किया जायेगा।भ्रष्टाचार मुक्त किया जायेगा और जनता से पूछकर कार्य किया जायेगा।आम आदमी के रोड़ में उमड़ा जनसैलाब से दूसरे पार्टीयों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

[dgv_vimeo_video id=”726296531″]

यह भी पढ़े…जनपद पंचायत में भाजपा ने लहराया जीत का परचम, मंत्री सकलेचा के नेतृत्व में हासिल हुई जीत

3 जुलाई को शिवराज का आगमन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का 3 जुलाई को सिंगरौली जिले में आगमन होने वाला है। वही इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दो बार सिंगरौली आगमन स्थगित हो चुका है। 1 जुलाई को जिले में मुख्यमंत्री के आगमन तैयारी पूरी कर ली गई थी लेकिन 1 जुलाई को मुख्यमंत्री सिंगरौली जिले में आगमन स्थगित होने के बाद 3 जुलाई को मुख्यमंत्री रोड़ शो करते हुए भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”726296741″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews