Singrauli News : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Singrauli News : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Singrauli Accident News : सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के बरवानी तिराहा के पास एक सड़क दुर्घटना होने से दो लोगो की मौत हो गई है, वहीं करीब एक दर्जन लोगों घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा में भर्ती कराया गया है। जहां छह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक ददई सिंह गोड़ घटना स्थल से फरार हो गया।

यह है पूरा मामला

मिली जानकारी अनुसार रोज की तरह सुदूर ग्रामीण अंचल सोठिया, देवरी, चितरंगी से पिकअप में भरकर मजदूर मोरवा आ रहे थे कि बरवानी तिराहा के कुछ दूर आगे तेज रफ्तार पिकअप का पिछला चक्का फट गया जिससे अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 30 वर्षीय देवसर निवासी हाल मुकाम चितरंगी की सुशीला अगरिया व 40 वर्षीय तिलकधारी गोड़ निवासी चितरंगी की घटनास्थल पर मौत हो गई। इस घटना में दर्जन भर लोग भी जख्मी हो गए वहीं चालक ददई सिंह गोड़ घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मोरवा व गोरबी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। सभी घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा भेजा गया एवं 6 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

इस हादसे में यह लोग हुए घायल

इस दर्दनाक घटना में अक्षय कुमार पिता राम सिंह, माया पिता शिवबरण, भूकयान सिंह पिता भान सिंह, रामप्रताप पनिका पिता बाबूलाल पनिका, सोनमती गोड पिता सूरजभान गोड़, रानी, हेमवती पिता सूरज लाल, शिव कुमार पनिका पिता रामदास पनिका, श्याम लाल पिता मनोहर, अर्जेंट सिंह पिता दिलीप सिंह समेत कुछ अन्य घायल हुए हैं।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews