सिंगरौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

singrauli news

Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ बरगवां थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हेरोइन का धंधा करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक लाख की हेरोइन बरामद हुई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कस्बा भ्रमण में लगे सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह को मुखबिर से सूचना लगी कि एक व्यक्ति स्थानीय महिला की मदद से क्षेत्र में हेरोइन की तस्करी करने वाला है। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। तत्पश्चात सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी ने एक टीम गठित कर आरोपी की तस्दीक के लिए भेजा। पुलिस ने जहां ग्राम लोटनी बरहवा टोला में पहुंचकर गोरबी क्षेत्र के ग्राम नोढीया निवासी आकाश कुमार शाह उर्फ बहत्तर शाह को हेरोइन की पुड़िया के साथ धर दबोचा। पुलिस द्वारा आकाश के पास से एक लाख कीमत की कुल 6.69 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

पुलिस ने आरोपी आकाश साहू को अपराध क्रमांक 75/24 धारा 8, 21, 22 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आरोपी से अभी पूछताछ कर रही है और इनसे कई खुलासे होने की संभावना भी है।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews