सिंगरौली के सिंघम मोरवा निरीक्षक की फेसबुक आईडी हैक, जालसाजों ने लोगों से मांगे पैसे

Cryptocurrency

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। जिले में इस समय आये दिन किसी न किसी की फेसबुक आईडी हैक हो जा रही है। हाल ही में सिंगरौली जिले के तेज तर्रार सिंघम ने नाम से लोकप्रिय मोरवा टीआई मनीष त्रिपाठी का फेसबुक आईडी हैक हो गया। इसके बाद मोरवा थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि अगर आप से फेसबुक पर कोई पैसा मांग रहा हो, वह भले ही आप का दोस्त, रिश्तेदार या परिचित हो तो भी एक बार उनसे फोन से बात करने के बाद ही पैसा ट्रांसफर करें, नहीं तो आप जालसाजी के शिकार हो सकते हैं।

शनिवार को सामने आए इस मामले के बाद हर कोई चौंक गया है, जब मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी की फेसबुक आईडी हैक कर जालसाजों ने उनके दोस्तों को मैसेज कर अर्जेंट पैसों की डिमांड कर दी। मामला संज्ञान में आने के बाद थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि उनकी प्रोफाइल पर किसी भी तरह से कोई प्रतिक्रिया ना दें और ठगों से सावधान भी रहे। वहीं इसकी जांच कर कारवाही के लिए साइबर सेल को सूचित भी कर दिया है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व लोकायुक्त निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर की भी फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों से पैसे मांगे गए थे। साइबर क्राइम की दुनिया में यह हैकर्स इतने सक्रिय है कि प्रतिदिन दिन फेसबुक के द्वारा लोगों से जालसाजी की जा रही है।

हैकिंग से बचने के लिए क्या करें- 

साइबर एक्सपर्ट द्वारा बताई गई कुछ सावधानियों के द्वारा फेसबुक की हैकिंग से बचा जा सकता है:-
1- एफबी यूजर अक्सर अपने पासवर्ड में मोबाइल नम्बर का इस्तेमाल करते है जबकि वहीं मोबाइल नम्बर यूजर नेम में भी मौजूद रहते हैं। हैकर को मोबाइल नम्बर आसानी से मिल जाते है। इसलिए मोबाइल फोन नम्बर को कभी पासवर्ड न बनाए।

2- टू स्टेप वेरीफिकेशन का इस्तेमाल करें। इसमें एक एसएमएस से ओटीपी कोड जनरेट होता है जो सुरक्षित पासवर्ड है।

3- स्ट्रॉग पासवर्ड बनाएं, एफबी या किसी भी सोशल साइट के इस्तेमाल पर अल्फाबेट कैपिटल व स्मॉल लेटर के साथ में नम्बर और सिम्बल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

4- आठ डिजिट से ज्यादा पासवर्ड या उससे ज्यादा डिजिट के बनाया जा सकता है।

5- किसी भी कम्प्यूटर पर एफबी पेज खोलने यानी लॉगिन करने पर लॉग आउट जरूर हो।मोबाइल फोन को बेचने से पहले उसको फॉरमेट करना न भूलें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews