भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत

भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

दुर्घटनाओं का शहर कहे जाने वाले सिंगरौली जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के दूसरे ही दिन हुए भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की जान चली गई है। यह हादसा मोरवा थाना के गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत घटा है, जहां गोरबी सिंगरौली मार्ग पर दो बाइक सवार रूद्र पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर पड़े। जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डिबुलगंज निवासी तौफीक हुसैन पिता तसुअर हुसैन उम्र 22 वर्ष एवं फैजल पिता मोहम्मद निजाम उम्र 18 वर्ष बरगवां में स्थित मीट की दुकान चलाते थे और मोटरसाइकिल से डिबुलगंज से बरगवां जा रहे थे की रूद्र पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें तौफीक हुसैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर गोरबी चौकी प्रभारी संदीप नामदेव सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल फैजल को उपचार हेतु एनसीएल केंद्रीय चिकित्सालय मोरवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews