सोनभद्र में खनन के दौरान बड़ा हादसा! मलबे के नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। खनन के दौरान एक पत्थर का मलबा धंस गया है। जिसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
सोनभद्र में खनन के दौरान बड़ा हादसा! मलबे के नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां पत्थर खदान के पास पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक धंस गया। जिसके बाद काफी ज्यादा मलबा नीचे आ गया। मलबे के नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जता रही है। एक का शव भी मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय 12 से 15 मजदूर स्थल पर मौजूद थे। ये पूरा हादसा ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली इलाके में हुआ, जहां प्रतिदिन पत्थर खनन का काम चलता है। NDRF और SDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना कैसे हुई? इसकी पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कैसे और कहां हुआ ये हादसा?

ब्लास्टिंग के लिए ड्रिल करने के दौरान पत्थर की पहाड़ी दरकने से घटना होने की संभावना जताई जा रही है। ये हादसा कृष्णा माइनिंग वर्क्स, बिल्ली मारकुंडी, प्रो.दिलीप केशरी व मकसूदन सिंह के खदान में हुआ है। जिले में सीएम का कार्यक्रम होने के बावजूद खनन का कार्य चलता रहा।

सीएम योगी को दी गई हादसे की जानकारी

आज सीएम योगी आदित्यनाथ को सोनभद्र का दौरा था। जहां वे करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने गए थे। अधिकारियों ने तत्काल ही मुख्यमंत्री को हादसे की पूरी जानकारी दी। बता दें कि जहां पर ये हादसा हुआ है वहां से 5 किमी दूरी पर ही सीएम की सभा थी। प्रशासन का कहना है कि सीएम तक जानकारी पहुंचा दी गई है और दबे मजदूरों को निकालने के लिए पूरी ताकत के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews