सिर में गेंद लगने के चलते 15 वर्षीय खिलाड़ी की मौत, बिना हेलमेट के खेलने से हुआ हादसा

केरल में प्रैक्टिस के दौरान सिर में गेंद लगने के चलते एक 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। जिसके चलते एक बार फिर क्रिकेट में उपयोग होने वाले इक्विपमेंट की गंभीरता पर चर्चा होना शुरू हो गई। हालांकि इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
सिर में गेंद लगने के चलते 15 वर्षीय खिलाड़ी की मौत, बिना हेलमेट के खेलने से हुआ हादसा

क्रिकेट की फील्ड पर एक बार फिर बड़ी दुर्घटना घट गई। दरअसल सिर में गेंद लग जाने के चलते एक क्रिकेट प्लेयर की मौत हो गई है। जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। जानकारी के अनुसार सिर में गेंद लगने के चलते 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी की मौत की खबर सामने आई है। यह घटना केरल की बताई जा रही है, जहां प्रैक्टिस के दौरान 15 वर्षीय लड़की की सिर में गेंद लगने के चलते मौत हो गई।

हालांकि इस घटना के बाद एक बार फिर क्रिकेट में सेफ्टी के लिए उपयोग होने वाले इक्विपमेंट पर चर्चा होना शुरू हो गई। जानकारी में सामने आया है कि खिलाडी को बिना हेलमेट के खेलने के चलते यह गेंद सिर में लगी है। जिसके बाद बिना हेलमेट खेलने को लेकर सवाल उठने लगे।

बिना हेलमेट खेलना पड़ा भारी

दरअसल क्रिकेट खेलते समय सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत ही गंभीर विषय है। बॉल बेहद हार्ड होती है ऐसे में यदि यह आपके सिर में लगा जाती है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसी को देखते हुए हेलमेट को लाया गया था। जिससे खिलाडियों की सुरक्षा हो सके। हालांकि इस घटना में सामने आया है की खिलाडी ने प्रैक्टिस के दौरान हेलमेट नहीं पहना था, जिसके चलते यह गंभीर दुर्घटना घट गई। गंभीर चोंट लग जाने के चलते लड़की को हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

10वीं कक्षा की छात्रा थी तपस्या

जानकारी के अनुसार केरल के कोट्टाकल शहर की यह घटना बताई जा रही है। हालांकि जिस लड़की की मौत हुई है वह मूल रूप से महाराष्ट्र की निवासी थी। जिसका नाम तपस्या बताया जा रहा है। तपस्या क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रही थी। लेकिन इसी दौरान उसके सिर पर बॉल लग गई और उसे गंभीर चोट आ गई। खून बहने के चलते उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जानकारी के मुताबिक तपस्या 10वीं कक्षा की छात्रा थी। वह अपने स्कूल के ही खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रही थीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews