चौथे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की अपनी टीम, पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलेंगे 19 वर्षीय सैम कोंस्टास

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। वहीं पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगी।
चौथे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की अपनी टीम, पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलेंगे 19 वर्षीय सैम कोंस्टास

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेली जा रही है। भारत इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच टेस्ट मैच खेलने वाला है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इस तीन टेस्ट मैचों में दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला अपने नाम किया है। वहीं अब चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था। जबकि दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गाबा में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।

इन दो खिलाडियों को दिया गया मौका

वहीं अब चौथ टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दरअसल जोश हैजलवुड चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं, जिसके चलते अब एक नए बॉलर की एंट्री टीम में हो गई है। वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को भी ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम से बाहर कर दिया है। अब उनकी जगह टीम में 19 साल के ओपनर सैम कोंस्टास को शामिल किया गया है, जोश हैजलवुड की जगह अब झाय रिचर्ड्सन को शामिल किया गया हैं।

पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलेंगे सैम कोंस्टास

सैम कोंस्टास भारत के खिलाफ अब पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। इससे पहले प्राइम मिनिस्टर इलेवन में वे भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल चुके हैं। 19 साल के सैम कोंस्टास एक शानदार खिलाड़ी है। भारत के खिलाफ खेले गए प्राइम मिनिस्टर 11 पिंक बॉल प्रैक्टिस टेस्ट मैच में सैम कोंस्टास ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया था। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया की टीम में झाय रिचर्ड्सन की एंट्री हो गई है। झाय रिचर्ड्सन 3 साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं, उन्होंने अपना आखिरी मैच 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई एशेज सीरीज में खेला था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews