Jaspreet Bumrah की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, यहां जानिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलेंगे या नहीं!

Jaspreet Bumrah चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। अब तक जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिल सका है। हालांकि, अब एक नया अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में दिखाई देंगे या नहीं।
Jaspreet Bumrah की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, यहां जानिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलेंगे या नहीं!

Jaspreet Bumrah भारतीय टीम के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक हैं। दरअसल, वह अगले कप्तान के भी दावेदार हैं। भारतीय टीम की गेंदबाजी कहीं न कहीं जसप्रीत बुमराह के कंधों पर टिकी हुई है। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले उनका चोटिल होना भारतीय टीम के हर फैन को निराश कर रहा है। दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले में उन्हें पीठ में दर्द की समस्या हुई थी, जिसके कारण उन्होंने आखिरी मैच के दूसरे दिन गेंदबाजी नहीं की थी।

इसके बाद से ही चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट को लेकर आशंका जताई जा रही थी कि Jaspreet Bumrah टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, टीम अनाउंसमेंट में यह साफ हो गया कि जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल हैं और खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन अब तक उनकी फिटनेस को लेकर यह साफ नहीं हो सका है कि वह पूरी तरह से फिट हैं या नहीं।

2 से 3 दिन तक NCA में रहेंगे Jaspreet Bumrah

ताजा जानकारी के मुताबिक, Jaspreet Bumrah बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा जा रहा है। बुमराह 2 से 3 दिन तक NCA में रहेंगे और सभी जरूरी जांच करवाएंगे। इसके बाद उनकी रिपोर्ट चयनकर्ता अजीत अगरकर को सौंपी जाएगी। भारतीय टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है और जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है। लेकिन आईसीसी की ओर से 11 फरवरी तक सभी आठ टीमों को अपनी फाइनल 15 खिलाड़ियों की सूची जारी करनी है। यानी अभी भी अंतिम बदलाव टीम में किया जा सकता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या जसप्रीत बुमराह अंतिम 15 में नजर आएंगे?

क्या इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में खेलेंगे बुमराह?

रिपोर्ट्स की मानें तो Jaspreet Bumrah इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम के साथ जुड़ेंगे। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि वह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में सिर्फ टीम के साथ रहेंगे लेकिन खेलेंगे नहीं। हालांकि, अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह अंतिम मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस मैच में वह अपनी फिटनेस साबित कर सकते हैं। अगर यह मैच उनके लिए अच्छा साबित होता है, तो चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में उनका नाम अंतिम टीम में शामिल हो सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews