रोहित शर्मा के साथ ली गई एक सेल्फी ने बढ़ा दिए हजारों फॉलोअर्स, ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी को नहीं हुआ यकीन!

भारतीय क्रिकेटर दुनिया भर में फेमस हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर हों या हार्दिक पांड्या सभी खिलाड़ियों की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन खिलाड़ियों के साथ पोस्ट की गई एक सेल्फी भी किसी के हजारों फॉलोअर्स बढ़ा सकती है? दरअसल, ऐसा ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज खिलाड़ी के साथ हुआ है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।
रोहित शर्मा के साथ ली गई एक सेल्फी ने बढ़ा दिए हजारों फॉलोअर्स? ऑस्ट्रेलिया का इस दिग्गज खिलाड़ी को नहीं हुआ यकीन!

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसने दुनिया भर के लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल, एक दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिससे कुछ ही समय में ऑस्ट्रेलिया के उस खिलाड़ी को ढेर सारे फॉलोअर्स मिल गए। इससे वह स्टार खिलाड़ी हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि उन्होंने नहीं सोचा था कि रोहित शर्मा के साथ एक सेल्फी हजारों फॉलोअर्स बढ़ा देगी।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट थे। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में एडम गिलक्रिस्ट बतौर कॉमेंटेटर जुड़े हुए थे, जिसके चलते दूसरे मुकाबले में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ एक सेल्फी ली थी, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पोस्ट में एडम गिलक्रिस्ट ने रोहित शर्मा के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बताया था। लेकिन एडम गिलक्रिस्ट यह नहीं जानते थे कि उनकी यह सेल्फी इंटरनेट की दुनिया में इतनी तेजी से वायरल हो जाएगी।

एक दिन में 24,000 से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ गए

जैसे ही सोशल मीडिया पर एडम गिलक्रिस्ट ने भारत के दिग्गज खिलाड़ी के साथ सेल्फी पोस्ट की, वैसे ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स बढ़ने लगे। हालांकि, उन्होंने इसका खुलासा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में किया। उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा के साथ शेयर किए गए एक सामान्य पोस्ट से उनके एक दिन में 24,000 से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ गए, जबकि उन्होंने इस पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर किया था और इस स्टोरी को 70 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग कितनी ज्यादा है।

View this post on Instagram

A post shared by Adam Gilchrist (@gilly381)

अब तक 11 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके

इस दौरान एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि ‘भले ही भारतीय दर्शकों के लिए यह संख्या बेहद कम हो, लेकिन इससे यह साबित होता है कि सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत की पावर कितनी ज्यादा है।’ दरअसल, सोशल मीडिया पर एडम गिलक्रिस्ट ने जिस पोस्ट को शेयर किया था, उसमें उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 17 साल पुरानी दोस्ती के बारे में बताया था। एडम गिलक्रिस्ट द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर अब तक 11 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने न सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता बल्कि प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने। रोहित ने तीसरे मुकाबले में नाबाद 121 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews