इंग्लैंड के लिए T20 क्रिकेट में 100 विकेट का कीर्तिमान रचने वाले पहले गेंदबाज बने आदिल रशीद

Adil Rashid

Most Wicket in T20I: इंग्लैंड के स्पिनर गेंदबाज आदिल रशीद ने एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ आदिल रशीद ने 4 ओवर में 25 रन 2 विकेट लिए। जिसके बाद T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। हालांकि यह मैच वेस्टइंडीज ने जीत लिया। आपको बता दें आदिल रशीद ने यह कीर्तिमान अपने 100वें T20 मैच में हासिल किया है।

T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इतने खिलाड़ियों ने लिया है 100 से ज्यादा विकेट

आपको बता दें T20 अंतर्राषट्रीय T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टिम सऊदी ने लिया है। उन्होंने कुल 144 विकेट लिए हैं। वहीं बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने 140 विकेट, अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान ने 130 विकेट, पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज शादाब खान ने 104 विकेट और मिचेल शैंटनर ने 100 विकेट लिए हैं।

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को मैच हराया

अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट से हरा दिया। आपको बता दें पहली बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवरों में 171 रन बनाए थे। जिसका पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 18.1 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 172 रन बना लिया। वेस्टइंडीज के मैच जीतने के हीरो आंद्रे रसेल थे। जिन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल कर दिया। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 3 विकेट झटके थे। वहीं बल्लेबाजी में 14 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार 29 रन बनाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews