IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स में बड़ा बदलाव, अफगानिस्तान का युवा खिलाड़ी टीम में हुआ शामिल

kkr

IPL 2024 KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम की तरफ से चोटिल हुए खिलाड़ी की जगह नए खिलाड़ी का ऐलान कर दिया है। KKR ने अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। आइए जानते हैं विस्तार से…

युवा खिलाड़ी टीम में हुआ शामिल

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज मुजीब उर रहमान चोटिल होने के कारण IPL के पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। वहीं उनकी जगह टीम ने अफगानिस्तान के 16 वर्षीय खिलाड़ी अल्लाह मोहम्मद गजनफर को शामिल किया है।

बेस प्राइस पर टीम ने खरीदा

अफगानिस्तान के खिलाड़ी अल्लाह मोहम्मद गजनफर को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने बेस प्राइस पर खरीदकर टीम में शामिल किया है। बता दें गजनफर का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। वहीं अल्लाह मोहम्मद गजनफर भारत के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को आदर्श खिलाड़ी मानते हैं।

ये रहा क्रिकेट करियर

16 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद गजनफर का क्रिकेट करियर ज्यादा नहीं रहा है। उन्होंने अपना क्रिकेट करियर की शुरूआत टेनिस बॉल क्रिकेट से की है। वहीं अब तक उन्होंने सिर्फ 2 वनडे मैच में अफगानिस्तान की टीम की तरफ से खेला है। इसके अलावा गजनफर ने अभी तक 3 T20 मैच में 5 विकेट और 6 लिस्ट ए के मैचों में 4 विकेट हासिल किया है।

ये रहा KKR की अपडेटेड स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतिश राणा, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, शाकिब अल हसन, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, अंगकृष रघुवंशी, शेरफाने रदरफोर्ड, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, केएस भरत, फिल साल्ट, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज, दुष्मंता चामीरा, चेतन सकारिया, वरूण चक्रवर्ती, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, सुयश शर्मा और अल्लाह मोहम्मद गजनफर खिलाड़ी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews