IPL 2024: KKR की जीत के बाद रूपयों की हुई बौछार, जानें किस खिलाड़ी को कौन-सा मिला अवार्ड, देखें लिस्ट

IPL 2024 के प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमें क्वालीफाई की थी। इस दौरान RCB को एलिमिनेटर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम को क्वालिफायर-2 में हार मिली।
ipl 2024

IPL 2024 Award List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन के फाइनल ट्रॉफी पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने कब्जा कर लिया है। इसी के साथ KKR ने तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं, फाइनल मैच जीतने के बाद कोलकाता की टीम को अवार्ड के तौर पर 20 करोड़ रूपए दिए गए, जबकि फाइनल मुकाबले में हारने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 12.5 करोड़ रूपए मिले। इसके अलावा BCCI की तरफ से अलग-अलग फॉर्मेट में भी खिलाड़ियों को अवार्ड बांटे गए। आइए विस्तार से जानते हैं किस खिलाड़ी को कौन-सा अवार्ड मिला है।

प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली अन्य टीमों को मिला इनाम

IPL 2024 के प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमें क्वालीफाई की थी। इस दौरान RCB को एलिमिनेटर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम को क्वालिफायर-2 में हार मिली। फिलहाल, दोनों टीमों को BCCI की करोड़ो रूपए मिले हैं। आपको बता दें राजस्थान रॉयल्स टीम को 7 करोड़ रूपए मिले। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम को 6.5 करोड़ रूपए की सौगात मिली है।

इन फॉर्मेट में खिलाड़ियों को मिले अवार्ड

  • ऑरेंज कैप- विराट कोहली- 15 लाख रूपए
  • पर्पल कैप- हर्षल पटेल- 15 लाख रूपए
  • इमर्जिंग खिलाड़ी- नीतीश रेड्डी- 10 लाख रूपए
  • स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- फ्रेजर मैकगर्क- 10 लाख रूपए
  • फैंटसी प्लेयर ऑफ द सीजन- सुनील नारायण- 10 लाख रूपए
  • सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन- 42 छक्के- अभिषेक शर्मा- 10 लाख रूपए
  • सीजन में सबसे ज्यादा चौक- 64 चौके- ट्रेविस हेड- 10 लाख रूपए
  • बेस्ट कैच ऑफ द सीजन- रमनदीप सिंह- 10 लाख रूपए
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन- सुनील नारायण- 10 लाख रूपए
  • फेयर प्ले अवार्ड- सनराइजर्स हैजराबाद- 10 लाख रूपए
  • बेस्ट पिच एंड ग्राउंड- राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद, 50 लाख रूपए
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews