‘मैं कभी हार नहीं मानता, मुझे टीम इंडिया में वापसी की अब भी उम्मीद है’, अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

36 साल के अजिंक्य रहाणे, जो इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं, आज भी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बता दें कि लंबे समय से उन्हें भारतीय टीम से बाहर रखा गया है। अब उनका कहना है कि “मैं कभी हार नहीं मानता, मुझे टीम इंडिया में अभी वापसी की उम्मीद है।”
‘मैं कभी हार नहीं मानता, मुझे टीम इंडिया में वापसी की अब भी उम्मीद है’, अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे द्वारा संभाली जा रही है। शुक्रवार को कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया। जानकारी दे दें कि रहाणे पिछले दो साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन आज भी उनमें खेलने की इच्छा है और रन बनाने की भूख है। उन्होंने कहा कि वह अब भी भारतीय टीम में खेलने की इच्छा रखते हैं। छत्तीसगढ़ में उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था, जबकि करीब एक दशक से वह सीमित ओवरों की टीम से बाहर हैं। ऐसे में अब भारतीय टीम में उनकी वापसी और भी मुश्किल लग रही है। हालांकि उन्होंने अब तक टीम इंडिया में वापसी को लेकर हार नहीं मानी है। उन्होंने चयनकर्ताओं को संदेश दिया है कि वह अभी उपलब्ध हैं और उनके नाम पर विचार होना चाहिए।

दरअसल, स्टार भारत के प्रेस रूम में अजिंक्य रहाणे ने कहा, “मैं फिर से भारतीय टीम में जगह बनाना चाहता हूं। मेरी इच्छा, भूख और जज़्बा पहले की तरह बरकरार है। मैं अब भी पहले की तरह ही फिट हूं। मैं एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान देना चाहता हूं और अभी मेरा ध्यान केवल आईपीएल पर है। इसके बाद देखना होगा कि भविष्य में क्या होता है।”

मैं कभी हार नहीं मानता: अजिंक्य रहाणे 

इस दौरान उन्होंने करियर को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो कभी हार नहीं मानता। मैं हमेशा मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। मैं मैदान पर सौ प्रतिशत से भी ज्यादा देता हूं। अक्सर मैं उन्हीं चीजों से जुड़ा रहा हूं जो मेरे नियंत्रण में हैं। लंबे समय से मैं घरेलू क्रिकेट खेल रहा हूं और इस समय वास्तव में अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं।” हालांकि अब सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अजिंक्य रहाणे जून में होने वाली इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे? टेस्ट में रहाणे का बल्ला जब चलता है तो दमदार चलता है, लेकिन 2023 के बाद से ही वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

मैं हर सुबह यहीं सोचता हूं: अजिंक्य रहाणे 

अजिंक्य रहाणे ने कहा, “मैं हर सुबह उठता हूं तो यही सोचता हूं कि कौन से लक्ष्यों को हासिल करना चाहता हूं। मेरे लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बढ़कर है। मैं फिर से भारतीय जर्सी पहनना चाहता हूं। जब कोई टूर्नामेंट नहीं चल रहा होता है, तो मैं दिन में दो से तीन बार अभ्यास सत्र लेता हूं। मुझे लगता है कि अभी मेरे लिए खुद को फिट रखना जरूरी है। मैं अपने डाइट पर भी फोकस कर रहा हूं। मेरे अंदर भारत की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने की अभी भी इच्छा है। खास बात यह है कि मैं पहले की तरह ही अपने खेल का आनंद ले रहा हूं। मैं अपने खेल को लेकर भावुक हूं और अब भी खेल से उतना ही प्यार करता हूं।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews