क्या अब टेस्ट क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे ये 3 दिग्गज खिलाड़ी? इंग्लैंड दौरे पर जगह नहीं मिलने से उठे सवाल!

टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित 18 सदस्यीय टेस्ट स्क्वॉड में मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को जगह नहीं मिली। अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन तीनों का टेस्ट करियर अब खत्म माना जाए?
Ajinkya Rahane, Cheteshwar Pujara and Mohammed Shami

बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए 18 खिलाड़ियों की टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन सबसे बड़ा झटका उन फैंस को लगा है जो मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को एक बार फिर मैदान पर देखने की उम्मीद कर रहे थे। दरअसल इन तीनों अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या इनका टेस्ट करियर अब खत्म मान लिया जाए? बीसीसीआई ने इनकी जगह युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। दरअसल लंबे समय से पुजारा और रहाणे टीम में वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।

दरअसल इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में ना तो मोहम्मद शमी का नाम है, ना पुजारा और ना ही रहाणे। बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत आगरकर ने बताया कि शमी अभी रेड-बॉल क्रिकेट के लिए फिट नहीं हैं। मेडिकल टीम के मुताबिक, शमी की बॉडी अभी इस फॉर्मेट का वर्कलोड हैंडल नहीं कर पा रही है।

लंबे समय से बाहर चल रहे ये दोनों खिलाड़ी

वहीं पुजारा और रहाणे पिछले लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। पुजारा ने आखिरी टेस्ट जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जबकि रहाणे जुलाई 2023 के वेस्ट इंडीज दौरे के बाद से टीम से बाहर हैं। बीसीसीआई के इस फैसले को देख कर साफ हो गया है कि अब टीम भविष्य की तैयारी कर रही है। युवा खिलाड़ियों को जगह मिल रही है और पुराने सितारों के लिए वापसी का रास्ता मुश्किल होता जा रहा है। हाल ही में अजिंक्य रहाणे ने अपनी वापसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। दरअसल उन्होंने कहा था कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि इंडियन टीम में उनकी वापसी होगी हालांकि इंग्लैंड दौरे पर तो ऐसा नहीं हुआ है।

शुभमन गिल को मिली टेस्ट टीम की कमान

बता दें कि टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान के रूप में शुभमन गिल को चुना गया है। दरअसल उनके साथ ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में टीम में शामिल खिलाड़ियों की बात करें तो यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन जैसे युवा बल्लेबाजों को मौका दिया गया है। जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। दरअसल टीम के इस नए कॉम्बिनेशन से यह साफ दिखाई दे रहा है कि चयनकर्ता अब युवाओं को तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews