जानिए कौन हैं अक्षिता राज? जो क्रिकेटर आकाशदीप संग लेंगी सात फेरे, क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही मेहमानों को मिलेगी एंट्री

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप आज वाराणसी में अक्षिता राज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दरअसल दोनों बिहार के रोहतास जिले से ताल्लुक रखते हैं। ताज गंगेज होटल में होने वाली इस शादी को निजी रखा गया है।
जानिए कौन हैं अक्षिता राज? जो क्रिकेटर आकाशदीप संग लेंगी सात फेरे, क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही मेहमानों को मिलेगी एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल क्रिकेट के मैदान पर अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले आकाशदीप अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वाराणसी के ताज गंगेज होटल में उनका विवाह समारोह आयोजित किया गया है, जहां वह अक्षिता राज के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी में सभी रस्में निभाई जा रही हैं।

दरअसल आकाशदीप पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में बिहार सरकार ने उन्हें डीएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद अब उनकी शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। परिवार ने इस समारोह को पूरी तरह निजी रखा है और मीडिया की पहुंच भी सीमित रखी गई है। बताया जा रहा है कि शादी में करीब 350 मेहमान शामिल हो सकते हैं।

जानिए कौन है अक्षिता राज?

जानकारी दे दें कि अक्षिता राज बिहार के रोहतास जिले के मणिकपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम अमित कुमार सिंह है। रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षिता एक सामान्य परिवार से आती हैं और उनकी शादी आकाशदीप के साथ पारिवारिक सहमति से तय हुई है। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी, जिसके बाद यह रिश्ता तय हुआ। अक्षिता की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीसीए और एमसीए की पढ़ाई पूरी की है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। बताया जाता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें नौकरी का अवसर भी मिला था, लेकिन शादी की तैयारियों और पारिवारिक निर्णय के चलते उन्होंने उस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से वीडियो कॉल पर बातचीत

वहीं वाराणसी के ताज गंगेज होटल में शादी के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मंडप को शिव मंदिर की थीम पर सजाया गया है। होटल में प्रवेश के लिए मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और सभी को क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही एंट्री मिलेगी। शादी समारोह में बनारसी व्यंजनों के साथ कई इंटरनेशनल डिशेज भी शामिल की गई हैं। वहीं शादी से पहले आकाशदीप ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी आशीर्वाद लिया। परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी में सभी पारंपरिक रस्में पूरी की गईं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews