
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली एशेज सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, इंग्लैंड की टीम ने अब इस सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। 2025-26 के लिए इंग्लैंड ने एक बार फिर बेन स्टोक्स को कप्तान बनाया है, वहीं उपकप्तान के तौर पर हैरी ब्रूक को चुना गया है। बता दें कि नवंबर में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे बड़ी सीरीज मानी जाती है। दोनों ही टीमें रेड बॉल क्रिकेट में सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाती हैं और यह असली मायने में टेस्ट क्रिकेट का उदाहरण देती हैं।
इस महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में मैथ्यू पॉट्स और विल जैक्स का नाम भी शामिल है। हालांकि विल जैक्स पूरी तरह फिट नहीं हैं, अभी भी वह उंगली की चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भरोसा जताया है कि वह सीरीज से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।
विल जैक्स की टीम में वापसी
दरअसल, विल जैक्स ने 2022 के बाद से अब तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। आखिरी बार उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। ऐसे में 3 साल बाद वह इंग्लैंड की टीम में वापसी करते हुए नजर आएंगे। टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं, लेकिन इंग्लैंड की टीम को हमेशा से ही बैलेंस्ड क्रिकेट टीम कहा जाता है। विल जैक्स न सिर्फ बल्लेबाजी में कमाल कर सकते हैं, बल्कि स्पिन गेंदबाजी के लिए भी इंग्लैंड को एक बेहतर विकल्प देते हैं। वहीं तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स ने 2024 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मैच खेला था। अब इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में फिर से मौका दिया गया है।
बल्लेबाजी में नजर आएंगे ये खिलाड़ी
अगर इंग्लैंड की टीम पर नजर डाली जाए तो इसमें मार्क वुड भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि मार्क वुड भी घुटने की चोट से उबरे हैं। शोएब बशीर भी टीम में शामिल हैं। बशीर भी इंजरी से रिकवर हुए हैं। यानी इंग्लैंड की बॉलिंग यूनिट पूरी तरह से पुरानी यूनिट नजर आ रही है। सभी खिलाड़ी अब चोट से उबरकर टीम में शामिल हो चुके हैं। बल्लेबाजी में जो रूट, जैक क्रॉली, बेन डकेट और ओली पोप दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। जबकि विकेटकीपर के रूप में एक बार फिर जेमी स्मिथ को मौका मिला है। जॉनी बेयरस्टो भी टीम में नजर आ रहे हैं। एशेज सीरीज का पहला मुकाबला 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 21 नवंबर से पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में, तीसरा मुकाबला 17 दिसंबर से एडिलेड में और चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। इसके अलावा पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
एशेज सीरीज 2025-26 के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड :-
बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), जैक क्रॉली, जो रूट, जैकब बेथेल, ओली पोप, बेन डकेट, गस एटकिंसन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, मार्क वुड।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

