Ashes Series 2025 का शेड्यूल हुआ अनाउंस, 21 नवंबर से शुरू होंगे इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के रोमांचक मुकाबले

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एशेज सीरीज काफी प्रसिद्ध है। क्रिकेट की दुनिया में इस सीरीज और इसकी ट्रॉफी का इतिहास काफी पुराना है। एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में दोनों देशों के बीच इस सीरीज की नवंबर से शुरुआत होगी।
Ashes Series

Ashes Series 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज क्रिकेट सीरीज का इतिहास बहुत पुराना है। लंबे समय से इस दोनों देशों के बीच खेला जा रहा है। इस सीरीज की तरह खिलाड़ियों को अपना जबरदस्त प्रदर्शन देते हुए देखा जाता है। आप 2025-26 में होने वाली एशेज सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस बार ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज की मेजबानी करेगा। इसी के चलते बोर्ड ने शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान कर दिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने 16 अक्टूबर बुधवार को स्कोरबोरो बीच पर आयोजित कार्यक्रम में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया सरकार के सहयोग से सीरीज की तारीख को घोषित किया है। ये सीरीज पर्थ से शुरू होगी। 21 नवंबर से 25 नवंबर तक पहला टेस्ट मैच पर्थ स्टेडियम में आयोजित होगा। 43 सालों में पहली बार यहां सीरीज की मेजबानी की जा रही है।

कब होंगे Ashes Series 2025-26 के मुकाबले

एशेज सीरीज पांच मैचों की होती है जिसका पहला मुकाबला 21 से 25 नवंबर के बीच पर्थ में होगा। दूसरा मैच डे नाइट होगा जो 4 से 8 दिसंबर तक गाबा में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों को एक सप्ताह का ब्रेक दिया जाएगा। पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच भी अंतराल है क्योंकि रेड बॉल से पिंक बॉल पर शिफ्ट होने में समय लगता है।

जनवरी में होगा आखिरी मुकाबला

सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 से 21 दिसंबर के बीच एलिडेल में होगा। इसके बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच डेट टेस्ट मैच होगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 जनवरी से 8 जनवरी तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा। ऑस्ट्रेलिया में हमेशा इसी समय एशेज सीरीज के मुकाबले शुरू होते हैं। इंग्लैंड के लिए यह सीरीज बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाली है क्योंकि वह लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में सीरीज अपने नाम नहीं कर पाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews