Asia Cup 2023 : फाइनल मुकाबले से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर

Asia Cup 2023 : फाइनल मुकाबले से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर

Asia Cup 2023 : भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला कल 17 सितम्बर रविवार को होने वाला है लेकिन उससे पहले श्रीलंका टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। श्रीलंका टीम के घातक गेंदबाज महीश तीक्षणा (Maheesh Theekshana) चोटिल हो जाने के कारण फाइनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है। 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए  मुकाबले में तीक्षणा चोटिल हो गए थे। तीक्षणा का बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वानिंदु हसरंगा की गैरमौजूदगी में वे टीम के अहम स्पिनर हैं और टूर्नामेंट में विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में सफल रहे हैं।

महीश तीक्षणा की जगह सहान अराचिगे श्रीलंका टीम में शामिल

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा,- ‘महीश तीक्षणा, जिनकी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। स्कैन कराया गया और मांसपेशियों में चोट की पुष्टि हुई। श्रीलंका क्रिकेट चयनकर्ताओं ने तीक्षणा की जगह सहान अराचिगे (Sahan Arachchige )को टीम में शामिल किया है।’

महीश तीक्षणा ने एशिया कप में विपक्षी खिलाड़ियों पर लगे है अंकुश 

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच रविवार 17 सितम्बर को एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। तीक्षणा का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़े मुकाबले से पहले जोरदार झटका माना जा रहा है क्योंकि एशिया कप में अभी तक अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, वे विपक्षी टीम के खिलाड़ियों पर अंकुश लगाने में कामयाब रहे है , महीश तीक्षणा ने एशिया कप 2023 में कुल 8 विकेट लिए हैं।

विश्व कप से पहले फिट देखना चाहता है श्रीलंका बोर्ड 

श्रीलंका क्रिकेट के मेडिकल पैनल के चेयरमैन प्रोफेसर अर्जुन डी सिल्‍वा ने कहा, ’23 साल के दाएं हाथ के स्पिनर महीश तीक्षणा को हैमस्ट्रिंग में इंजरी है और फाइनल में उनका खेलना नामुमकिन है। टीम प्रबंधन रविवार को उन्‍हें खिलाने का जोखिम नहीं उठाना चाहता, वर्ल्ड कप करीब है और इसके मद्देनजर उन्‍हें आराम की सलाह दी गई है। हम महीश तीक्षणा को वर्ल्‍ड कप से पहले फिट देखना चाहते हैं।’

ऐसा रहा है करियर 

23 साल के महीश तीक्षणा ने अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2021 में की थी, वे अब से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और सभी फोर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने अब तक 2 टेस्ट खेले जिसमें 5 विकेट लिए, 27 वनडे मैचों में 44 विकेट लिए हैं तथा 38 टी 20 मैचों में 34 विकेट वे अपने नाम कर चुके हैं, महीश तीक्षणा एक  बेहतरीन स्पिन गेंदबाज होने के साथ निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।

IPL और CSK ने दी पहचान 

महीश तीक्षणा श्रीलंका के उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनपर महेंद्र सिंह धोनी ने भरोसा जताया है और जिन्हें पहचान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की वजह से मिली है, महीश तीक्षणा IPL में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हैं और टीम के नियमित तथा कप्तान के भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं, महीश तीक्षणा IPL के 22 मैचों में अब तक  23 विकेट ले चुके हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews