एशिया कप 2025 में नहीं खेलेंगे बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान? जानिए क्या है इसके पीछे का कारण!

एशिया कप के बड़े टूर्नामेंट में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। जल्द ही सभी शामिल देश अपनी टीमों का ऐलान करेंगे। वहीं, इस बीच संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हो सकता है। दरअसल, दो बड़े खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम इस टीम से बाहर हो सकते हैं।
एशिया कप 2025 में नहीं खेलेंगे बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान? जानिए क्या है इसके पीछे का कारण!

9 सितंबर से एशिया कप 2025 का भव्य टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान जैसी एशिया की सभी बड़ी टीमें शामिल होंगी। जल्द ही ये देश अपनी टीमों का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि इसका शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है। वहीं, इसी बीच अब एक बड़ी चर्चा छिड़ गई है। दरअसल, पिछले लंबे समय से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का बल्ला एकदम शांत है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में अब इन दोनों खिलाड़ियों को एशिया कप 2025 की टीम से बाहर किया जा सकता है। सभी की निगाहें पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पर टिकी हुई हैं।

बता दें कि एशिया कप 2025 के इस बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी होगा। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का न होना पाकिस्तान के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है। लेकिन पिछले कुछ समय के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो ये दोनों ही खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।

बाबर आजम इस लिए होंगे बाहर!

बता दें कि जो बाबर आजम पाकिस्तान T20 टीम के कप्तान हुआ करते थे, अब उन्हें T20 टीम से बाहर किया जा चुका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई थी, जबकि बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी मौका नहीं दिया गया। इसका कारण बाबर आजम का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। बता दें कि उन्होंने साल 2016 में ही पाकिस्तान के लिए T20 डेब्यू किया था, लेकिन दिसंबर 2024 में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और अब तक उन्हें T20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। वे 8 महीने से T20 टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या बाबर आजम को एशिया कप की T20 टीम में जगह मिलेगी या नहीं।

मोहम्मद रिजवान को भी नहीं मिलेगा मौका?

जबकि दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान का भी यही हाल है। वनडे टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान T20 टीम से बाहर चल रहे हैं। पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए T20 सीरीज की टीम से मोहम्मद रिजवान को बाहर किया गया था और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई T20 टीम में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान इस समय परेशानियों में घिरे हुए हैं। मोहम्मद रिजवान वनडे टीम के कप्तान हैं, लेकिन बाजूद इसके उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। यही कारण है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है। अगर एशिया कप के टूर्नामेंट से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बाहर होते हैं तो अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भी उनका खेल पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के बड़े टूर्नामेंट में भी दोनों खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, जिसके चलते उन्हें छोटे फॉर्मेट से बाहर करने का निर्णय लिया गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews