
28 सितंबर, रविवार का दिन बेहद खास होने वाला है। दरअसल, एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला खेला जाएगा। भारत एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है, जबकि पाकिस्तान इस मामले में तीसरे नंबर पर आता है। लेकिन आज तक कभी एशिया कप में दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला नहीं खेला गया है। 41 सालों में पहली बार ऐसा अवसर बनने जा रहा है। मुकाबला शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है।
ऐसे मुकाबले को लोग लाइव देखना चाहते हैं। लेकिन सभी के मन में पहला सवाल यही आता है कि यह टिकट कितनी महंगी होगी। हालांकि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है, इसलिए एक सवाल यह भी उठता है कि क्या अभी भी यहां टिकट उपलब्ध हैं। चलिए जानते हैं इसे लेकर सभी डिटेल।
क्या अभी भी मिल सकती है टिकट?
वैसे तो भारत और पाकिस्तान का मुकाबला जब भी होता है तो मैच की टिकट बिकने में समय नहीं लगता। कुछ ही समय में इस मुकाबले के सभी टिकट बिक जाते हैं। लेकिन एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट में ऐसा नहीं हुआ है। बता दें कि यह मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जा रहा है। दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले की टिकट अब भी नहीं बिकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक फाइनल मुकाबले के कुछ टिकट उपलब्ध हैं। प्लेटिनमलिस्ट.नेट वेबसाइट के माध्यम से आप टिकट खरीद सकते हैं। इसके अनुसार जनरल बेस्ड, जनरल ईस्ट, वीआईपी सूट, वेस्ट 11 स्टैंड, पवेलियन, ईस्ट और प्लेटिनम टिकट बिक चुके हैं।
जानिए कितनी है कीमत?
वहीं कीमत की बात की जाए तो भारत और पाकिस्तान के फाइनल मैच की टिकट लगभग 2 लाख से शुरू होती है। जबकि वीआईपी सूट वेस्ट 12 स्टैंड में यह टिकट ₹2.7 लाख में मिल रही है। इतना ही नहीं, ग्रैंड लाउंज के टिकट भी अभी बिके नहीं हैं। स्टैंड के भी कुछ टिकट बाकी हैं, लेकिन इस टिकट को खरीदने के लिए आपको लगभग ₹88,000 देने होंगे। इसके अलावा बाउंड्री लाउंज पर एक टिकट खरीदने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपए खर्च करने होंगे। बता दें कि ऐसा बेहद कम देखने को मिला है जब भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो और मैच की टिकटें न बिकी हों।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

