पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, इन दो टीमों को बताया एशिया कप 2025 का फाइनलिस्ट

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने एशिया कप 2025 के शुरू होने से पहले ही फाइनलिस्ट की भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि यही दो टीमों के बीच इस बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह दोनों टीमें इस समय सबसे ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही हैं। जिन टीमों का नाम पूर्व दिग्गज ने लिया है, उनके बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, इन दो टीमों को बताया एशिया कप 2025 का फाइनलिस्ट

एशिया कप 2025 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। 9 सितंबर से यह टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा। हालांकि, सबसे ज्यादा इंतजार भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले को लेकर किया जा रहा है, जो 14 सितंबर को आयोजित होगा। इसके साथ ही यह भी चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं कि इस टूर्नामेंट में कौन सी टीम विजेता बनेगी। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने एशिया कप 2025 के फाइनलिस्ट को लेकर भविष्यवाणी की। उन्होंने बताया है कि एशिया कप 2025 में किन दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

हालांकि, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जिन दो टीमों का नाम लिया है, उनमें पाकिस्तान का नाम शामिल नहीं है। उनके मुताबिक पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाएगी। उन्होंने इसका कारण भी बताया है।

किन दो टीमों के बीच होगा फाइनल मुकाबला?

दरअसल, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया के मुताबिक एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा सकता है। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बार यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में होगा और अफगानिस्तान की टीम जिस तरह T20 क्रिकेट खेलती है, उसे देखते हुए फाइनल में अफगानिस्तान की टीम ही पहुंचेगी। दानिश कनेरिया ने कहा कि भारत काफी मजबूत टीम है और वह फाइनल में जरूर पहुंचेगी, जबकि अफगानिस्तान बाकी टीमों को कड़ी टक्कर देकर फाइनल में प्रवेश करेगा।

पाकिस्तान नहीं पहुंचेगी फाइनल में?

आगे बोलते हुए दानिश कनेरिया ने कहा कि मैं समझता हूं कि अफगानिस्तान पाकिस्तान के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान को आसानी से हरा देगी। इस समय भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं और वह टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच खेला जाएगा। एशिया कप के टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने हो सकते हैं। दोनों टीमें 21 सितंबर को सुपर 4 के राउंड में भी भिड़ेंगी। इसके बाद अगर दोनों फाइनल में पहुंचती हैं तो 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews