Hindi News

अब इस टीम ने भी किया एशिया कप 2025 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान, बाबर को बनाया उपकप्तान

Written by:Rishabh Namdev
Published:
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, वहीं अब हांगकांग ने भी अपना स्क्वॉड घोषित कर दिया है। टीम की उपकप्तानी बाबर हयात को सौंपी गई है।
अब इस टीम ने भी किया एशिया कप 2025 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान, बाबर को बनाया उपकप्तान

आज एशिया कप 2025 के लिए हांगकांग की टीम ने अपना स्क्वॉड घोषित किया। इस स्क्वॉड में 20 खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जबकि टीम की उपकप्तानी बाबर हयात को सौंपी गई है। बता दें कि एशिया कप के लिए भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम पहले ही अपने स्क्वॉड का ऐलान कर चुकी हैं। 9 सितंबर से शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए हांगकांग की टीम पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। हांगकांग ने टीम की कप्तानी यासिम मुर्तजा को सौंपी है।

जानकारी दें कि एशिया कप 2025 में हांगकांग की टीम को ग्रुप बी में शामिल किया गया है। इस ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। यानी हांगकांग के मुकाबले इन्हीं टीमों से होंगे। अगर हांगकांग की टीम टॉप 4 के लिए क्वालीफाई करती है, तो इस ग्रुप में से अन्य टीमें बाहर हो जाएंगी।

जानिए किन टीमों से होगा हांगकांग का मैच

दरअसल, हांगकांग की टीम चौथी बार एशिया कप का यह बड़ा टूर्नामेंट खेलेगी। पहली बार हांगकांग की टीम ने साल 2004 में एशिया कप खेला था। एशिया कप 2025 की शुरुआत ग्रुप बी में होने वाले मुकाबले से होगी। यह मुकाबला 9 सितंबर को हांगकांग और अफगानिस्तान की टीम के बीच होगा। वहीं हांगकांग की टीम का दूसरा मुकाबला 11 सितंबर को बांग्लादेश की टीम से होगा। आखिरी ग्रुप स्टेज का मुकाबला हांगकांग श्रीलंका की टीम के साथ खेलेगी। यह मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाएगा।

एशिया कप में ऐसा रहा है हांगकांग का हाल

हालांकि, हांगकांग की टीम के लिए एशिया कप का यह टूर्नामेंट ज्यादा खास नहीं रहा है। दरअसल, साल 2004 में पहली बार टीम ने एशिया कप में हिस्सा लिया था और पहले ही राउंड में बाहर हो गई थी। वहीं साल 2008 के एशिया कप में भी हांगकांग की टीम पहले राउंड में बाहर हो गई। साल 2018 और 2022 में भी एशिया कप में हिस्सा लेने वाली हांगकांग की टीम पहले ही राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एशिया कप 2025 में हांगकांग की टीम टॉप 4 में क्वालीफाई कर सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews