तुम्हें मानसिकता बदलने की जरूरत है….एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

28 सितंबर को एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले पर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं। वहीं इससे पहले अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम को बड़ी नसीहत दी है।
तुम्हें मानसिकता बदलने की जरूरत है….एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है जबकि पाकिस्तान भी एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच चुका है। अब दोनों टीमों के बीच 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले पर क्रिकेट की दुनिया की नज़रें टिकी हुई हैं। दरअसल एशिया कप 2025 में भारत पहले ही दो बार पाकिस्तान को हरा चुका है। हालांकि फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान भारत पर ज्यादा भारी रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भी पाकिस्तान के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद के इवेंट्स में भारत मजबूत रहा है। एशिया कप में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीम भारतीय टीम है जबकि पाकिस्तान इस मामले में तीसरे नंबर पर आता है। 2025 एशिया कप में भी भारतीय टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में एक बार फिर भारत खिताब अपने नाम कर सकता है।

मानसिकता बदलने की सलाह

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मानसिकता बदलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मानसिकता से बाहर निकलो, उनके दबदबे को किनारे करो। तुम्हारी तस्वीरें अभी तक उसी मानसिकता के साथ होनी चाहिए जो तुमने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में दिखाई थीं। शोएब अख्तर का मानना है कि अगर पाकिस्तान टीम बांग्लादेश के खिलाफ जिस प्रकार से खेली थी, उसी मानसिकता से अगर भारत के साथ खेलती है तो वह जीत हासिल कर सकती है। शोएब अख्तर का कहना है कि पाकिस्तान को 20 ओवर गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं है, उन्हें विकेट लेने की जरूरत है।

अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया

इसके अलावा इस दौरान शोएब अख्तर ने खास तौर पर भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा इस समय शानदार लय में दिख रहे हैं। अगर अभिषेक जल्दी आउट हो जाते हैं तो पाकिस्तान फाइनल मैच में अपना दबदबा बना सकता है। इसे लेकर शोएब अख्तर ने कहा कि मेरी बात याद रखना, अगर अभिषेक शर्मा को पहले दो ओवर में आउट कर दोगे तो टीम इंडिया मुश्किल में पड़ जाएगी। जो शुरुआत उन्हें मिलनी चाहिए वह नहीं मिलेगी। ऐसा नहीं है कि अभिषेक गेंद को मिस टाइम नहीं करेंगे, वह ऐसा करेंगे। बस आपको अपनी पूरी कोशिश करनी होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews