भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से चटाई धूल, बर्थडे बॉय सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर जिताया मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से बड़ी जीत हासिल की है और सुपर 4 में अपनी जगह लगभग तय कर ली है, जबकि पाकिस्तान के सामने अब परेशानी खड़ी हो गई है। पाकिस्तान ने भारत को 128 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे भारतीय टीम ने मात्र 15.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।
भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से चटाई धूल, बर्थडे बॉय सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर जिताया

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 के मुकाबले में भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया है। पाकिस्तान ने जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने मात्र 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बनाए। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली।

दरअसल, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था और मात्र 127 रन बनाए। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की जिसके चलते भारत आसानी से इस लक्ष्य तक पहुंच गया।

अभिषेक शर्मा ने 13 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली

पाकिस्तान से मिले 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बहुत शानदार रही। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 13 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 शानदार छक्के जड़े। अभिषेक शर्मा ने 238.46 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वहीं शुभमन गिल ने 7 गेंद पर 10 रन बनाए। गिल ने अपनी पारी में दो शानदार चौके जड़े। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए भारतीय कप्तान ने सूझबूझ के साथ पारी को आगे बढ़ाया। उनके साथ तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली। तिलक वर्मा ने 31 गेंद में 31 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान तिलक ने दो चौके और एक शानदार छक्का जड़ा।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही खराब रही

पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही खराब रही। हालांकि बल्लेबाजी में पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने 40 रनों की पारी खेली लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। अंत में शाहीन अफरीदी ने सिर्फ 20 गेंदों पर 33 रनों की आतिशी पारी खेलकर टीम को 127 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इसे गेंदबाजी में बचाया नहीं जा सका। गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने तीन विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों की भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर कुटाई की और मुकाबला जीत लिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews