Hindi News

21 सितंबर को फिर होगा भारत पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला, यूएई की हार ने पलटा खेल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
21 सितंबर 2025 को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम ने सुपर-4 में क्वालीफाई कर लिया है। इसके बाद अगर पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो इस बड़े टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हो सकती हैं।
21 सितंबर को फिर होगा भारत पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला, यूएई की हार ने पलटा खेल

एशिया कप 2025 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें पहले 14 सितंबर को आमने-सामने हुई थीं जिसमें भारत ने बड़ी जीत हासिल की थी। दरअसल बुधवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने यूएई को हरा दिया। अब पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में पहुंच चुकी है। 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान सुपर-4 में आमने-सामने होंगी।

यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शुरुआत में यह लग रहा था कि पाकिस्तान मुकाबला हार जाएगी और एशिया कप 2025 से बाहर हो जाएगी। हालांकि टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और यूएई को हरा दिया और सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली।

सुपर फॉर में पहुंचने वाली 4 टीमें?

बता दें कि ग्रुप-ए में चार टीमें थीं भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान। इन चार टीमों में से भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 के लिए क्वालीफाई किया। यूएई और ओमान की टीमें एशिया कप 2025 से बाहर हो चुकी हैं। जबकि ग्रुप-बी पर नजर डाली जाए तो अब तक तीन टीमें इस रेस में बनी हुई हैं। बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर-4 की दौड़ देखने को मिल रही है। आज 18 सितंबर को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वह सुपर-4 में क्वालीफाई कर जाएगी और हारने वाली टीम इस रेस से बाहर हो जाएगी।

3 बार आमने सामने हो सकती है टीमें

जानकारी दे दें कि भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में कुल तीन बार आमने-सामने हो सकती हैं। लीग स्टेज के बाद और सुपर-4 में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। सुपर-4 में हर टीम दूसरी टीम के खिलाफ एक मुकाबला खेलेगी। सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान ग्रुप-ए से शामिल रहेंगे। अगर श्रीलंका और अफगानिस्तान या बांग्लादेश में से दो टीमें ग्रुप-बी से क्वालीफाई करती हैं तो सभी टीमें आपस में एक-एक मुकाबला खेलेंगी। जो टीम सबसे ज्यादा मुकाबले जीतेगी वह फाइनल में क्वालीफाई करेगी। इस समय भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल मुकाबले में भी आमने-सामने हो सकती हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews