कल खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला, जानिए कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण

भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला कल 14 सितंबर 2025 को दुबई क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। एशिया कप 2025 के इस हाई वोल्टेज मुकाबले का सभी को इंतजार है। चलिए आज हम बताते हैं कि आप इस मुकाबले को कहां देख सकते हैं।
कल खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला, जानिए कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण

इस समय क्रिकेट प्रेमियों पर एशिया कप 2025 का खुमार चढ़ा हुआ है। हर एक मैच बेहद जबरदस्त हो रहा है। पाकिस्तान, हांगकांग, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भारत, यूएई, श्रीलंका और ओमान की टीमें लोगों का जमकर मनोरंजन कर रही हैं। लेकिन इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। दर्शक बेसब्री से रविवार की शाम का इंतजार कर रहे हैं जब यह मुकाबला शुरू होगा।

हालांकि इस बार विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी मुकाबले में दिखाई नहीं देंगे। बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पहले ही T20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जबकि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को T20 टीम से बाहर किया गया है।

युवा खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर

फिर भी इस मुकाबले का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। दरअसल, जब भी दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि आईसीसी के बड़े इवेंट्स और एशिया कप जैसे इवेंट्स में भारत हमेशा से पाकिस्तान पर भारी रहा है, लेकिन दोनों टीमों के बीच जब भी मुकाबला खेला जाता है तो कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दशकों से ग्राउंड खचाखच भरा हुआ होता है। अब भारतीय टीम में युवा खिलाड़ी हैं और पाकिस्तान की टीम में भी युवा खिलाड़ी हैं। इस बार जोश भरपूर देखने को मिलेगा। लंबे समय बाद भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो रही है। पिछले कुछ मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया है।

इस चैनल पर देख सकेंगे लाइव मैच

आपको बता दें कि एशिया कप का यह बड़ा मुकाबला आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। दरअसल, सोनी भारत ने ही मैच के राइट्स खरीदे हैं। जबकि अगर आप मोबाइल और लैपटॉप पर यह मैच देखना चाहते हैं तो सोनी लिव एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घर पर या सफर में कहीं भी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देख सकते हैं। दरअसल, अब तक एशिया कप के इस बड़े टूर्नामेंट में दोनों टीमें 19 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। 10 बार भारत ने मुकाबला जीता है, जबकि छह बार पाकिस्तान को जीत मिली है और तीन बार बारिश के कारण मुकाबला रद्द किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews