Asia cup 2025 से बाहर होगा ये बड़ा खिलाड़ी? भारत को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका!

Asia cup 2025 का टूर्नामेंट 9 सितंबर से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या जसप्रीत बुमराह एशिया कप 2025 से बाहर हो जाएंगे? जानिए इसके पीछे की वजह।
Asia cup 2025

भारत के सबसे मजबूत गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 की सीरीज के बाद से ही वह इंजरी से उबर नहीं पाए हैं। यही कारण है कि जसप्रीत बुमराह ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट भी नहीं खेला। उसके बाद वह बार-बार भारतीय टीम में अंदर-बाहर होते रहे। लगातार उन्होंने मैच नहीं खेले और खुद को आराम दिया। लेकिन अब भारत एक और बड़ा टूर्नामेंट Asia cup 2025 खेलने वाला है। ऐसे में इस टूर्नामेंट से पहले सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या जसप्रीत बुमराह इसमें भी शामिल नहीं रहेंगे।

दरअसल, एशिया कप 2025 (Asia cup 2025) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। 9 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत सबसे मजबूत दावेदार माना जाता है। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी होगा। हालांकि यह भी चर्चाएं चल रही हैं कि इस टूर्नामेंट को फिलहाल स्थगित किया जा सकता है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों के चलते इस टूर्नामेंट पर खतरा बना हुआ है। हालांकि बीसीसीआई ने यह साफ कर दिया है कि मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे।

क्या जसप्रीत बुमराह होंगे बाहर?

इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसके अंतिम मुकाबले में भी जसप्रीत बुमराह प्लेइंग 11 में शामिल नहीं रहे। उनकी चोट उन्हें बार-बार परेशान कर रही है। वहीं अब भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह एशिया कप के लिए फिलहाल पक्के दावेदार नहीं हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा कि बुमराह की उपलब्धता एक बार फिर एक बड़ा सवाल होगी। लेकिन अगर वह उपलब्ध होते हैं तो उन्हें एशिया कप (Asia cup 2025) जरूर खेलना चाहिए। आकाश चोपड़ा ने कहा कि यह देखना दिलचस्प रहने वाला है कि एशिया कप के लिए किस तरह की टीम को चुना जाएगा।

कैसी हो सकती है टीम?

बता दें कि एशिया कप 2025 (Asia cup 2025) का टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, जबकि रवींद्र जडेजा भी टी20 क्रिकेट से अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में किस तरह से भारतीय टीम चुनी जाएगी, यह देखना वाकई दिलचस्प रहने वाला है। बता दें कि मोहम्मद शमी भी फिटनेस के कारण टी20 क्रिकेट नहीं खेलते। ऐसे में भारत के आगे एक मजबूत गेंदबाज को चुनना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में सौंपी जा सकती है, जबकि टी20 में नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। हालांकि अभी यह देखना भी दिलचस्प रहने वाला है कि क्या एशिया कप का टूर्नामेंट खेला जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews