क्या आज एशिया कप 2025 से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? भारत की जीत से पलटेगा पूरा समीकरण

भारत और पाकिस्तान के बीच आज बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत जीत की दहलीज पर पहुंच चुका है। भारत के जीतने से प्वाइंट्स टेबल पूरी तरह से बदल जाएगा और पाकिस्तान के लिए सुपर 4 में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा।
क्या आज एशिया कप 2025 से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? भारत की जीत से पलटेगा पूरा समीकरण

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल, भारत इस मुकाबले में जीत के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। अगर भारत यह मुकाबला जीत जाता है तो सुपर 4 में पहुंचने की दावेदारी मजबूत कर लेगा, जबकि पाकिस्तान के लिए सुपर 4 में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। पाकिस्तान को अपना अंतिम लीग मुकाबला जीतना जरूरी हो जाएगा।

मुकाबले पर नजर डाली जाए तो पाकिस्तान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, पाकिस्तान की पूरी टीम मात्र 127 रन ही बना सकी। भारत को जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य दिया गया। भारत के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए मुकाबले को अपनी ओर खींच लिया।

प्वाइंट्स टेबल पर डालें नजर

बता दें कि प्वाइंट्स टेबल में इस समय ग्रुप ए में भारतीय टीम सबसे ऊपर चल रही है। भारत ने अब तक एक मुकाबला खेला है जिसमें से एक मुकाबला जीतकर दो अंक हासिल किए हैं। भारत का रन रेट 10.483 का है जो बेहद शानदार है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है जिसने भी अपना शुरुआती मुकाबला जीता था, हालांकि टीम का रन रेट 4.650 है। तीसरे नंबर पर ओमान की टीम है जिसे पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टीम का रन रेट -4.650 है। चौथे नंबर पर यूनाइटेड अरब अमीरात है जिसे भारत से हार का सामना करना पड़ा था। अगर आज भारत यह मुकाबला जीत जाता है तो सुपर 4 में अपनी जगह तय कर लेगा, जबकि पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला भारी पड़ सकता है।

क्या बाहर हो जाएगा पाकिस्तान?

दरअसल, पाकिस्तान के हार जाने से अब पाकिस्तान को अपना अंतिम लीग स्टेज मुकाबला जीतना जरूरी हो जाएगा। अगर यूनाइटेड अरब अमीरात पाकिस्तान को हराने में कामयाब हो जाता है तो पाकिस्तान एशिया कप 2025 से बाहर हो जाएगा और यूएई की टीम एशिया कप 2025 के सुपर 4 में जगह बना लेगी। हालांकि, यूएई को पाकिस्तान के अलावा ओमान से जीतना भी जरूरी होगा। ओमान और यूएई में से जो भी टीम अपने दोनों मुकाबले जीतेगी वह सुपर 4 में जगह बना लेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews