आज एशिया कप 2025 के सुपर 4 में पहुंच सकती है ये दो टीमें, इस टीम को हर हाल में जीतना होगा मैच

आज एशिया कप 2025 में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। आज का यह मुकाबला सुपर 4 की रेस के लिए सबसे अहम मुकाबला है। ग्रुप बी की तस्वीर आज लगभग साफ हो जाएगी। अगर बांग्लादेश को सुपर 4 में पहुंचना है तो उसे अफगानिस्तान को हराना होगा।
आज एशिया कप 2025 के सुपर 4 में पहुंच सकती है ये दो टीमें, इस टीम को हर हाल में जीतना होगा मैच

आज एशिया कप 2025 में एक बड़ा मुकाबला होने वाला है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। ग्रुप बी की इन टीमों में आज सुपर 4 में पहुंचने की दौड़ रहेगी। अगर अफगानिस्तान इस मुकाबले में जीत जाती है तो बांग्लादेश की टीम सुपर 4 में पहुंचने से बाहर हो जाएगी। बता दें कि ग्रुप बी में अब तक तीन टीमें सुपर 4 की रेस में बनी हुई हैं। हांगकांग की टीम इस रेस से बाहर हो चुकी है।

श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम सुपर 4 में पहुंच सकती हैं, लेकिन अगर आज अफगानिस्तान यह मुकाबला जीत लेती है तो श्रीलंका और अफगानिस्तान लगभग सुपर 4 में पहुंच जाएंगे।

अगर बांग्लादेश जीत जाता है तो क्या होगा?

लेकिन अगर आज होने वाला मुकाबला बांग्लादेश की टीम जीत जाती है तो तीनों टीमें इस रेस में बनी रहेंगी। बता दें कि फिर अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला ग्रुप बी की तस्वीर साफ करेगा। आज होने वाला यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा। प्वाइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो ग्रुप बी में इस समय श्रीलंका दो में से दो मुकाबले जीतकर पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान की टीम है। तीसरे पर बांग्लादेश और चौथे पर हांगकांग है।

ग्रुप ए पर डालें नजर

वहीं ग्रुप ए पर नजर डाली जाए तो इस समय भारतीय टीम पहले स्थान पर है। भारतीय टीम ने दो में से दो मुकाबले जीतकर चार अंक हासिल किए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर पाकिस्तान की टीम है। पाकिस्तान ने दो में से एक मुकाबला जीता है, जबकि भारत से उसे हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के फिलहाल 2 अंक हैं, साथ ही संयुक्त अरब अमीरात के भी 2 अंक हैं। पाकिस्तान और यूएई के बीच होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक रहेगा। अगर यूएई की टीम पाकिस्तान को हरा देती है तो सुपर 4 में जगह बना लेगी। पाकिस्तान को सुपर 4 में पहुंचने के लिए यूएई की टीम को हराना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews