T20 इंटरनेशनल में भारत के इन 5 खिलाड़ियों ने बनाए हैं पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला सुपर 4 में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें फाइनल में भी आमने-सामने हो सकती हैं। इससे पहले 14 सितंबर को दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।
T20 इंटरनेशनल में भारत के इन 5 खिलाड़ियों ने बनाए हैं पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

एशिया कप 2025 का भव्य टूर्नामेंट खेला जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान को 14 सितंबर को 7 विकेट से हराया था। वहीं अब सुपर 4 में भी दोनों टीमों का मुकाबला होने जा रहा है। दरअसल 21 सितंबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद फाइनल में भी दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ खेलना संभव है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के हर एक बल्लेबाज ने जमकर रन बनाए हैं और गेंदबाजी में भी शानदार काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए T20 इंटरनेशनल में अब तक किन भारतीय बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और अच्छा प्रदर्शन किया है?

चलिए आज हम आपको भारत के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने T20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ खूब रन बनाए हैं। इन खिलाड़ियों को रोकना पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए बेहद मुश्किल रहा है।

विराट कोहली

दरअसल इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विराट कोहली का है। रन मशीन विराट कोहली ने हमेशा से ही पाकिस्तान के खिलाफ खूब रन बनाए हैं। T20 इंटरनेशनल में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 11 मैच खेले हैं, जिनमें 492 रन बनाए। विराट कोहली ने 70.28 की औसत और 123.2 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि विराट कोहली अब T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।

युवराज सिंह

इस लिस्ट में दूसरा नाम युवराज सिंह का है। युवराज सिंह सबसे घातक खिलाड़ियों में से एक माने जाते थे। हालांकि वह अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाज आज भी उनका नाम सुनकर डर जाते हैं। युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 मुकाबले में 155 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 25.83 की औसत और 109.92 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। युवराज ने पाकिस्तान के खिलाफ एक अर्धशतक भी लगाया है। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया।

गौतम गंभीर

तीसरा नाम इस लिस्ट में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का है। गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। T20 इंटरनेशनल में गौतम गंभीर हमेशा टीम को मजबूत शुरुआत देते थे। 2007 से 2012 तक गौतम गंभीर ने 5 मुकाबले खेले, जिनमें 139 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रहा है।

रोहित शर्मा

इसके अलावा चौथे नंबर पर इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम है। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में खूब रन बनाए। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 12 मैच में 127 रन बनाए हैं। हालांकि उनका सर्वोच्च स्कोर 30 रन रहा है। उनका स्ट्राइक रेट 117.25 का रहा है। रोहित शर्मा ने हमेशा विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी है।

सूर्यकुमार यादव

वहीं पांचवें नंबर पर इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का नाम है। सूर्यकुमार यादव एशिया कप 2025 में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक अच्छे T20 मुकाबले खेले हैं जिनमें 111 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान ने T20 में पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा अपना विस्फोटक अंदाज दिखाया है। उन्होंने सर्वोच्च स्कोर 47 बनाया है। सूर्यकुमार यादव अब तक पाकिस्तान के खिलाफ कुल 12 चौके और दो छक्के जड़ चुके हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews