Asia Cup: भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेगी पाकिस्तानी टीम, सामने आई बड़ी वजह

Asia Cup: भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेगी पाकिस्तानी टीम, सामने आई बड़ी वजह

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। एशिया कप (Asia Cup) शुरू हो चुका है और आज सीजन का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए उतरेंगे। इसी बीच खबर सामने आई है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम मैच में काली पट्टी बांधकर उतरने वाली है।

यह बात थोड़ी हैरान करने वाली है, लेकिन टीम ने यह फैसला पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से जान गंवाने वाले पीड़ितों की मदद करने के लिए लिया है। पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम ने इस बात की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी है।

Must Read- Sonali Phogat मामले में गोवा के सीएम का बड़ा फैसला, CBI को सौंपा जाएगा केस

इस बात को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑफिशियल बयान भी जारी किया है। जिसमे यह कहा गया है कि पाकिस्तानी टीम आज अपना पहला मैच भारत के खिलाफ खेलेगी। पाकिस्तानी टीम काली पट्टी बांधकर यह मैच खेलने वाली है। यह फैसला पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों के सपोर्ट में लिया गया है।

इसके पहले बीते दिन हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैप्टन बाबर आजम ने भी पाकिस्तान में आई बाढ़ को लेकर बात करते हुए लोगों से पीड़ितों की मदद करने के साथ दुआएं करने को भी कहा था। बाबर यह कहते दिखाई दिए थे कि हमारा देश फिलहाल मुश्किल समय से गुजर रहा है और हम सभी पीड़ितों के लिए दुआ कर रहे हैं।

एशिया कप की बात करें तो पहली बार इसका आयोजन 1984 में किया गया था। सबसे ज्यादा यानी 7 बार भारत ने यह खिताब अपने नाम किया है। इसके बाद श्रीलंका दूसरे नंबर पर है और पाकिस्तान का नंबर तीसरा है। भारत ने एशिया कप वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में जीता है। इस बार एशिया कप को T20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया है, जिसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews