एशिया कप के टूर्नामेंट में पहली बार खेलेंगे भारत के ये 7 खिलाड़ी, देखिए पूरी लिस्ट

क्या आप जानते हैं कि एशिया कप 2025 में भारत के साथ ऐसे खिलाड़ी होने वाले हैं जो पहली बार एशिया कप का टूर्नामेंट खेलेंगे। अब तक इन खिलाड़ियों ने यह बड़ा टूर्नामेंट नहीं खेला है, जबकि 17 साल बाद पहली बार ऐसा भी होगा जब विराट कोहली और रोहित शर्मा टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे।
एशिया कप के टूर्नामेंट में पहली बार खेलेंगे भारत के ये 7 खिलाड़ी, देखिए पूरी लिस्ट

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम ने अपना स्क्वाड जारी कर दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 17 साल बाद ऐसा होगा जब एशिया कप की टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल नहीं है। अब इस टीम में युवा खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने एशिया कप पहले खेला है, लेकिन 15 खिलाड़ियों की स्क्वाड में सात खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अब तक एशिया कप नहीं खेला है। यह खिलाड़ी पहली बार एशिया कप के मैदान पर उतरेंगे।

रिंकू सिंह भी ऐसे खिलाड़ी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रिंकू सिंह का है। रिंकू सिंह पहली बार एशिया कप के इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को रिप्रेजेंट करेंगे। बेहद कम समय में ही रिंकू सिंह ने फिनिशर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। आईपीएल में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया और जब उन्हें इंडियन टीम में मौका मिला तो वहां भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। रिंकू सिंह ने T20 मुकाबलों में 42 की औसत से 546 रन बनाए हैं। हालांकि उनके लिए एशिया कप टूर्नामेंट पहला बड़ा टूर्नामेंट होने वाला है।

जितेश शर्मा का नाम

दूसरे नंबर पर जितेश शर्मा का नाम है। जितेश शर्मा को बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। 15 सदस्यीय टीम में जितेश शर्मा का नाम भी शामिल है। हालांकि वह पहली बार एशिया कप खेलेंगे। जितेश शर्मा मिडिल ऑर्डर बैट्समैन हैं और टीम को मजबूती देते हैं। हालांकि उन्हें संजू सैमसन के साथ इस स्क्वाड में शामिल किया गया है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों में से किसे जगह मिलेगी यह देखना अहम रहेगा।

शिवम दुबे

वहीं शिवम दुबे के लिए भी एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट पहला एशिया कप होने वाला है। हालांकि शिवम दुबे T20 वर्ल्ड कप 2024 खेल चुके हैं, लेकिन उनके लिए एशिया कप का यह पहला टूर्नामेंट होगा। हालांकि 15 सदस्यीय टीम में हार्दिक पांड्या का नाम भी मौजूद है। ऐसे में हार्दिक पांड्या अगर टीम में रहते हैं तो शिवम दुबे की प्लेइंग 11 में जगह बनाना मुश्किल है।

अभिषेक शर्मा का नाम

इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम भी है। अभिषेक शर्मा ने अब तक एशिया कप का टूर्नामेंट नहीं खेला है। हाल ही में उन्होंने T20 टीम में डेब्यू किया था। अभिषेक शर्मा ने T20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब देखना होगा कि वह अपने पहले एशिया कप में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

वरुण चक्रवर्ती

जानकारी के लिए बता दें कि वरुण चक्रवर्ती का भी यह पहला एशिया कप होगा। हालांकि वरुण चक्रवर्ती को T20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह मिली थी। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को लंबे अरसे बाद ICC की ट्रॉफी जीतने में मदद की थी। लेकिन उनके लिए भी चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि एशिया कप का टूर्नामेंट भी बेहद मुश्किल माना जाता है। अब देखना होगा कि वरुण चक्रवर्ती कैसा प्रदर्शन करते हैं।

हर्षित राणा

स्पेशलिस्ट के तौर पर हर्षित राणा का नाम भी शामिल है। बता दें कि तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा को मौका दिया गया है। भारत की 15 सदस्यीय टीम में हर्षित राणा जसप्रीत बुमराह के साथ मौजूद हैं। हालांकि बुमराह अगर प्लेइंग 11 में शामिल होते हैं तो हर्षित राणा का खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है। जबकि टीम में अर्शदीप सिंह का नाम भी शामिल है। अर्शदीप सिंह टीम में अपनी जगह बना सकते हैं, लेकिन अगर हर्षित राणा प्लेइंग 11 में रहते हैं तो उनके लिए एशिया कप बेहद खास होगा।

संजू सैमसन

सातवें खिलाड़ी संजू सैमसन हैं। बता दें कि संजू सैमसन ने अब तक एशिया कप का टूर्नामेंट नहीं खेला है। हालांकि उन्होंने भारत के लिए T20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि संजू सैमसन 3 T20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं और मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। ऐसे में संजू सैमसन एशिया कप 2025 में कमाल करके दिखा सकते हैं। बता दें कि टीम में दो विकेटकीपर को शामिल किया गया है जितेश शर्मा और संजू सैमसन। इनमें से संजू सैमसन का खेलने की संभावना सबसे ज्यादा नजर आ रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews