
Asian Games 2026 India mens womens teams win gold medals
एशियन गेम्स 2026 में आज भारत ने अपने आप को कबड्डी का बादशाह साबित कर दिया, भारत की महिला एवं पुरुष टीमों ने फ़ाइनल मुकाबले में ईरान को हराया, मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन भारत के खिलाड़ियों ने मजबूत मानी जाने वाली ईरान की टीमों को बेहतर रणनीति में उलझाकर गोल्ड पर कब्ज़ा कर लिया, ईरान को दोनों स्पर्धाओं के सिल्वर मेडल मिलेंगे
भारत के कबड्डी खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एशिया में उनके जैसा कोई नहीं है, 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल अपने नाम करने वाली भारत की पुरुष एवं महिला टीमों ने जीत का ये सिलसिला जारी रखा और ईरान को हराकर फिर एक बार स्वर्ण पदक जीत लिया।
कबड्डी में भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड
भारत की महिला टीम का मुकाबला पहले हुआ और उसने फ़ाइनल मुकाबले में ईरान को कड़े मुकाबले में 37-34 से मात देकर स्वर्णपदक जीत लिया भारत की बेटियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला हाफ खत्म होने पर 22-16 अंकों से बढ़त बना ली थी और दूसरे हाफ में ईरान की टीम के खिलाफ 37-34 के अंतर से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया, इस मेडल एक साथ ही ये भारत के खाते में जुड़ने वाला तीसरा गोल्ड मेडल हो गया।
पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया
भारत की बेटियों को इस जीत के लिए शुभकामनायें मिल रहीं थी इसी बीच पुरुष टीम ने भी भारत की झोली में सोना बढ़ा दिया, फ़ाइनल मुकाबले में भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान की टीम को हारने में हालाँकि थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी, पहले हाफ का खेल खत्म होने पर भारतीय पुरुष कबड्डी टीम 17-18 के अंतर से ईरान से पीछे थी। लेकिन दूसरे हाफ में दमदार खेल दिखाते हुए भारतीय कबड्डी टीम ने 40-34 से गोल्ड मेडल जीत लिया।
सीएम डॉ मोहन यादव ने दी कबड्डी टीमों को बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनों कबड्डी टीमों को शुभकामनायें दी हैं उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों ने स्वर्णिम कीर्तिमान रचते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनके जज्बे ने माँ भारती और तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों की यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत को गौरवान्वित करेगी और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। पुरुष खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते फाइनल में ईरान को 40-34 से पराजित कर संपूर्ण भारत को गौरवान्वित किया है।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

