AUS vs ENG : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज आमने-सामने होंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS vs ENG), मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

AUS vs ENG : आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक बड़ा मुकाबला होने वाला है। दरअसल आज 17वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड आमने-सामने होने वाले है। यह बड़ा मुकाबला बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
AUS vs ENG : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज आमने-सामने होंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS vs ENG), मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

AUS vs ENG : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 17वें मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। दरअसल यह रोमांचक मुकाबला 8 जून को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल स्टेडियम में होने वाला है। दरअसल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच भारत और पाकिस्तान के मैच जैसा ही प्रचलित मैच है।

जानकारी के अनुसार दोनों एक दूसरे के प्रतिद्वंदी माने जाते हैं। वहीं आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम अपना पहला मैच बारिश के कारण नहीं खेल सकी थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को हराकर धमाकेदार शुरुआत की है। जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम अपनी पहली जीत के लिए पूरी ताकत झोंकना चाहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम भी अपने विजयी रथ को जारी रखने के लिए मैदान में उतरेगी।

जाने आज के मैच की पिच का मिजाज:

दरअसल बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल स्टेडियम यह मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में अगर इस मैदान की पिच का मिजाज देखें तो यहां हमेशा से ही गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त जंग का गवाह बनी है। यानी इस पिच की खासियत इसकी संरचना में है, जो मिट्टी, बारीक रेत और बजरी से बनी होती है। यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, दरअसल इस पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छी गति और उछाल मिलती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती चली जाएगी। इस स्थिति में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाती है, जो खेल के मिडिल ओवरों में निर्णायक साबित हो सकते हैं।

बल्लेबाजों के लिए चुनौती और मौका:

वहीं बारबाडोस की पिच पर नजरें जमने के बाद बल्लेबाज लंबी पारी खेल सकते हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों की चुनौती का सामना करने के बाद, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। इस पिच पर बड़े शॉट्स खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन इसके लिए धैर्य और तकनीक की जरूरत होगी। खेल के आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाजों की भूमिका बढ़ जाएगी, जो बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाने की कोशिश करेंगे।

आज के मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं:

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नेथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर।

इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करेन, बेन डकेट, टॉम हार्टली, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews