आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS vs ENG) की बड़ी टक्कर, यहां जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS vs ENG) आमने-सामने होने वाले हैं। यह मुकाबला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा मैच होगा, जबकि ग्रुप बी का यह दूसरा मुकाबला होगा। यह मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।
आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS vs ENG) की बड़ी टक्कर, यहां जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

जिस प्रकार भारत और पाकिस्तान प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं, उसी प्रकार क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS vs ENG) भी सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं। दरअसल, दोनों टीमों के बीच एशेज सीरीज हमेशा चर्चा में रहती है, जबकि आईसीसी इवेंट्स में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। वहीं, आज चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। हालांकि, आज का मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम आज बिना पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श और जोश हेजलवुड के मैदान में उतरेगी।

जबकि इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से मजबूत नजर आ रही है। दरअसल, इस समय जोस बटलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, इंग्लैंड की टीम को भारतीय टीम के हाथों वनडे सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम मजबूत नजर आ रही है।

दोनों टीमों का निराशाजनक प्रदर्शन

आज होने वाला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो टीम में ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, देखना बेहद दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन सी टीम इस मैच में बाजी मारती है। दरअसल, हाल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। एक ओर जहां इंग्लैंड को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया के पांच खिलाडी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक कुल 161 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 91 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 65 मुकाबले इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं। हालांकि, तीन मैच बेनतीजा रहे और दो मैच टाई हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पांच प्रमुख खिलाड़ी इस समय चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हैं, जिनमें कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श, जोश हेजलवुड और मार्कस स्टोइनिस शामिल हैं। हालांकि, आज का मैच बहुत जबरदस्त हो सकता है और सभी की निगाहें ट्रैविस हेड पर होंगी। बता दें कि यह इस साल ऑस्ट्रेलिया का पहला वनडे मैच होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews