ऑस्ट्रेलिया ने भी WTC 2025 के फाइनल के लिए अपने स्क्वाड का किया ऐलान, यहां देखिए

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका 11 जून से 15 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। अब इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी टीम का ऐलान कर दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया ने भी WTC 2025 के फाइनल के लिए अपने स्क्वाड का किया ऐलान, यहां देखिए

साउथ अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान किया गया है। दोनों टीमें 11 से 15 जून के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। टीम की कमान फिर से पैट कमिंस को सौंपी गई है। पैट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकिल में जबरदस्त कप्तानी की है और शानदार खेल भी दिखाया है। टीम में अनुभव और आक्रामकता दोनों देखने को मिल रहे हैं। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन टीम को अनुभव दे रहे हैं, तो वहीं सैम कोंस्टस और जोश इंग्लिस जैसे युवा खिलाड़ी टीम को आक्रामकता की ओर ले जा रहे हैं।

क्रिकेट प्रेमियों को 11 जून का इंतजार है। ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

इन खिलाड़ियों को किया शामिल 

ऑस्ट्रेलिया के इस स्क्वॉड में कैमरन ग्रीन (ऑलराउंडर), उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। हालांकि टीम में एलेक्स केरी भी हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया एलेक्स केरी के साथ मैदान में उतर सकती है, जबकि ब्रेंडन डॉगेट रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जाने वाले हैं। बता दें कि यही 15 सदस्यीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के लिए भी दौरे पर जाएगी। यह दौरा 26 जून से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के मुताबिक, यह टीम बेहद संतुलित है और उन्हें विश्वास है कि ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत सकती है।

क्या बोले सिलेक्शन चीफ?

ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्शन कमेटी के जॉर्ज बेली का कहना है कि पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और कैमरन ग्रीन को टीम में वापस पाकर हम उत्साहित हैं। टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकिल का अंत श्रीलंका में सीरीज जीत के साथ किया, जबकि पिछले साल टीम ने पहली बार एक दशक में भारत को हराया। यह ऑस्ट्रेलिया के अच्छे प्रदर्शन को दिखाता है। हमारे पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखने का अच्छा मौका है।

ये रहा ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टस, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायान, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर. ट्रेवल रिजवर्न: ब्रेंडन डॉगेट

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews