
आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में आज दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। जो टीम आज के मुकाबले में हारेगी, वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा और दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।
पिछले मैच में अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को हराकर उसे चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया था। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच हमेशा से ही शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं। हालांकि, वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की टीम अफगानिस्तान की टीम पर बेहद भारी दिखाई देती है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी दोनों टीमों के बीच इसी तरह का मुकाबला देखने को मिला था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, अब अफगानिस्तान उस हार का बदला लेने की कोशिश करेगा। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। लेकिन दोनों टीमों के बीच अब तक चार वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने सभी चार मुकाबले जीते हैं। अफगानिस्तान ने अब तक ऑस्ट्रेलिया को वनडे क्रिकेट में नहीं हराया है।
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों तीन अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में मौजूद
अगर आज अफगानिस्तान जीत दर्ज कर लेती है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। दरअसल, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच एक और मैच खेला जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को इस मैच पर निर्भर रहना होगा। अगर साउथ अफ्रीका हार जाती है, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुल सकता है। इस समय ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों तीन अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में मौजूद हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया आज हार जाती है और साउथ अफ्रीका भी हार जाती है, तो दोनों टीमों का सेमीफाइनल का समीकरण नेट रन रेट पर निर्भर करेगा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

