एडिलेड डे-नाईट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह से हराया, सीरीज 1-1 से हुई बराबर

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात्र 19 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने महज 3.2 ओवर में हासिल कर लिया।
एडिलेड डे-नाईट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह से हराया, सीरीज 1-1 से हुई बराबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज खेली जा रही है। वहीं इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। वहीं अब आस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को एक-एक से बराबर कर लिया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 175 रन बनाए थे। जिसके चलते भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 19 रनों का टारगेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस टारगेट को मात्र 3.02 ओवर में हासिल कर लिया। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 10 विकेट से अपने नाम कर लिया।

इस सीरीज के पहले मुकाबले में हार जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार वापसी की है। इस मैच में ट्रेविस हेड को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया है। बता दें कि ट्रेविस हेड ने दूसरी पारी में 140 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया शानदार खेल

दरअसल भारत की पहली पारी मात्र 180 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन नीतीश रेड्डी ने बनाए थे। नीतीश रेड्डी ने 42 रन का स्कोर बनाया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाएं थे। इसके चलते भारत पर ऑस्ट्रेलिया ने 157 रनों की लीड हासिल कर ली थी। उम्मीद लगाई जा रही थी कि भारतीय टीम दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के सामने मजबूत बैटिंग करती हुई दिखाई देगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ दूसरी पारी में भारतीय टीम 175 रनों पर ऑल आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को मात्र 19 रनों का टारगेट दिया।

WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को दो और मैच जीतने होंगे

वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गवाए मात्र 3.02 ओवरों में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन नीतीश रेड्डी ने ही बनाए। नीतीश रेड्डी ने दूसरी पारी में भी 42 से रन जोड़े। वहीं अब यह सीरीज एक-एक की बराबरी पर आ गई है। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया से अभी दो मैच और जीतने होंगे। अब दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 से शुरू हो जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews