जानिये, क्यों फूट रहे हैं इतनी रात प्रदेश भर में जमकर पटाखे

जानिये, क्यों फूट रहे हैं इतनी रात प्रदेश भर में जमकर पटाखे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश भर में इस समय लोग जमकर पटाखे फोड़ रहे हैं। वजह बनी है पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया से T20 वर्ल्ड कप में हार। दरअसल इस हार के साथ ही पाकिस्तान फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। अब फाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।

सानिया मिर्जा पति शोएब मलिक से हुईं परेशान, इस तरह की शिकायत

दीपावली है ना देवउठनी ग्यारस, छठ का पर्व भी बीत चुका है लेकिन प्रदेश भर में पटाखे फूट रहे हैं। दरअसल अब से थोड़ी देर पहले पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर हो गया। एक शानदार मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। एक समय मैच बहुत रोचक स्थिति में पहुंच गया था और लग रहा था कि पाकिस्तान इस मैच में आसानी से जीत जाएगा। लेकिन शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में 3 छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। इनमें से 2 छक्के तो बेहतरीन थे और देखते ही बनते थे। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा निराशाजनक बात यह रही कि तीनों छक्के लगने से पहले हसन अली ने मैथ्यू का कैच छोड़ दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 177 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के लिए रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया और फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 14 नवंबर को दुबई के मैदान में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2015 के विश्व कप में, जो 50-50 ओवर का था, भी दोनों टीमें आमने-सामने रह चुकी हैं और इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews