ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड डे-नाईट टेस्ट मैच पर बनाई मजबूत पकड़, नीतीश रेड्डी और ऋषभ पंत पर टिकी भारत की उम्मीदें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत पकड़ बना ली है। भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 29 रन पीछे है, जबकि टीम ने अपने 5 विकेट गवा दिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड डे-नाईट टेस्ट मैच पर बनाई मजबूत पकड़, नीतीश रेड्डी और ऋषभ पंत पर तिकी भारत की उम्मीदें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। एडिलेड में खेले जा रहा है इस डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत की टीम अब लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने इस डे-नाइट मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी में भारतीय टीम को कम स्कोर पर ऑलआउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 140 रन बनाए। जबकि मार्नस लबुशेन भी शानदार फार्म में नजर आए। मार्नस लबुशेन ने भी टीम के लिए 40 रन जोड़े। वहीं बुमराह और सिराज ने भारतीय टीम की ओर से चार-चार विकेट अपने नाम किए।

ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी से उम्मीद

वहीं उम्मीद जताई जा रही थी कि भारतीय टीम की दूसरी पारी भारत को मजबूत स्थिति में ला सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम लड़खड़ाती हुई नजर आई। भारत ने अब तक दूसरी पारी में 128 रन के स्कोर पर पांच विकेट गवा दिए हैं। क्रीज पर ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी खेल रहे हैं। वहीं भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 29 रन पीछे हैं। भारत पर ऑस्ट्रेलिया ने 157 रनों की लीड बनाई थी। भारतीय टीम अभी इस लीड से भी पीछे है। इसके बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य भी देना है। जिसके चलते भारतीय टीम को बड़ा स्कोर बनाना होगा।

पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे भारतीय बल्लेबाज

वहीं पहले पारी के बाद दूसरी पारी में भी भारतीय टीम के कई खिलाड़ी फ्लॉप नजर आए। विराट कोहली दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। दूसरी पारी में विराट कोहली ने मात्र 11 रन बनाए। जबकि रोहित शर्मा भी दूसरी पारी में 6 ही रन बना सके। बता दें कि पहली पारी में रोहित शर्मा ने 3 रन बनाए थे। केएल राहुल एक बार फिर इस पारी में फ्लॉप नजर आए। केएल राहुल ने मात्र 7 रनों का योगदान दिया। हालांकि यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल ने जमकर खेलने की कोशिश की। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने उन्हें टिकने नहीं दिया। यशस्वी जायसवाल ने 24 और शुभमन गिल ने 28 रन बनाए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews