ICC Test Ranking 2024: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, भारत को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर पहुंची इस देश की टीम

वनडे रैंकिंग की तो भारत 122 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 116 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर है।
ICC test rankings

ICC Test Ranking 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। दरअसल, भारतीय टीम को टेस्ट रैंकिंग में तगड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टेस्ट रैंकिंग में भारत को पिछाड़ते हुए पहले पायदान पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं विस्तार से…

ICC टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान से खिसका भारत

ICC द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग लिस्ट में भारत को करारा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पिछाड़ते हुए ICC टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर आ गई है। वहीं भारत दूसरे पायदान पर खिसक गई है। आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया की टीम 124 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर है, जबकि भारत की 120 रेटिंग प्वाइंट्स है। वहीं दोनों टीमों के बीच महज 4 रेटिंग प्वाइंट्स का फासला है।

ICC टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 टीमें

  • ऑस्ट्रेलिया- 124 रेटिंग प्वाइंट्स
  • भारत- 120 रेटिंग प्वाइंट्स
  • इंग्लैंड- 109 रेटिंग प्वाइंट्स
  • साउथ अफ्रीका- 103 रेटिंग प्वाइंट्स
  • न्यूजीलैंड- 96 रेटिंग प्वाइंट्स

वनडे और T20 रैकिंग में भारत अभी नंबर-1

बात करें वनडे और T20 ICC रैंकिंग की तो इसमें भारत का अभी भी दबदबा बना हुआ है। भारत अभी भी इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। बात करें वनडे रैंकिंग की तो भारत 122 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 116 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं T20 रैंकिंग में 264 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ भारत पहले नंबर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 257 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर है।

ICC वनडे रैंकिंग में टॉप 5 टीमें

  • भारत- 122
  • ऑस्ट्रेलिया- 116
  • साउथ अफ्रीका- 112
  • पाकिस्तान- 106
  • न्यूजीलैंड- 101

ICC T20 रैंकिंग में टॉप 5 टीमें

  • भारत- 264
  • ऑस्ट्रेलिया- 257
  • इंग्लैंड- 252
  • साउथ अफ्रीका- 250
  • न्यूजीलैंड- 250
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews