मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन बनाए 311 रन, शतक की ओर बढ़ रहे स्टीव स्मिथ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में अब तक 311 रन बना लिए हैं, अभी टीम के पास चार विकेट बाकी है।
मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन बनाए 311 रन, शतक की ओर बढ़ रहे स्टीव स्मिथ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में शानदार खेल दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 311 रन बना लिए हैं, जबकि उसने अभी सिर्फ 6 विकेट गवाए हैं। खेल खत्म होने तक स्टीव स्मिथ 68 और कप्तान पेट कमिंस 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

मेलबर्न के MCG पर खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से 19 साल के सैम कोनस्टास ने डेब्यू किया है। उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में 60 रनों की शानदार पारी खेली है।

स्टीव स्मिथ अब तक 68 रन बना चुके हैं

ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा 57 रन और सैम कोनस्टास ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने टीम के लिए 89 रन जोड़े इसके चलते ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत शुरुआत मिली। वहीं सैम कोनस्टास को रविंद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद क्रीज पर मार्नस लबुशेन बल्लेबाजी करने आए। मार्नस लबुशेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रन जोड़े। इसके साथ ही एलेक्स केरी ने भी 31 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाते हुए एक बड़ा स्कोर बना दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने भी शानदार बल्लेबाजी की है, स्टीव स्मिथ अब तक 68 रन बना चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह ने लिए 3 विकेट

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की। बुमराह ने 21 ओवर फेकें जिसमें 7 मैडन ओवर डालकर तीन विकेट अपने नाम किए। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और मिशेल मार्च को अपना निशाना बनाया। वहीं इसके अलावा आकाशदीप और रविंद्र जडेजा ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया है। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने मार्नस लबुशेन का बड़ा विकेट झटका है। बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया है। गाबा में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था। वहीं अब मेलबर्न में दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews