ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट कोहली को जोकर बताया, भारतीय दिग्गजों ने जताई आपत्ति, इरफान पठान बोले विराट को इस तरह से टारगेट करना ठीक नहीं

विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच हुए विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट कोहली को जोकर बताया है। वहीं मीडिया के इस व्यवहार पर भारतीय दिग्गजों ने आपत्ति जताई है।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट कोहली को जोकर बताया, भारतीय दिग्गजों ने जताई आपत्ति, इरफान पठान बोले विराट को इस तरह से टारगेट करना ठीक नहीं

मेलबर्न टेस्ट में विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच हुए विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की ओर से विराट कोहली का मजाक बनाया गया है। विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच का यह विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है। द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन अखबार ने शुक्रवार को विराट कोहली को जोकर के रूप में दिखाते हुए एक पोस्टर बनाया है। उन्होंने अपने इस अखबार में कोहली को क्लाउन कोहली कहा है, जिसका मतलब जोकर होता है।

द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन अखबार में कोंस्टास को किंग बताया गया है और कहा गया है कि ड्रीम डेब्यू करने वाले कोंस्टास से भारतीय कायर टकरा गया है, जिसके लिए इसे सजा मिलनी चाहिए। दरअसल उनका मानना है कि कोहली पर जो जुर्माना लगाया गया है, वह कम है।

सुनील गावस्कर ने जताई आपत्ति

वहीं ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के इस रुख पर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हमेशा से ही अपनी टीम की सपोर्ट स्टाफ का काम करती है, जो की ठीक नहीं है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का मानना है कि कोहली को जो सजा दी गई है, वह कम है। रिकी पोंटिंग ने कहा कि “कोहली को जो छूट दी जा रही है, आगे चलकर इसका असर पड़ सकता है, मुझे यह नहीं लगता कि कोहली को जो सजा दी गई है, वह यह लीजेंड के लिए एक कठोर सजा है।”

जानिए इसे लेकर क्या बोले इरफान पठान

वहीं कोहली को जोकर बताने को लेकर इरफान पठान ने भी बड़ा बयान दिया। इरफान पठान ने कहा कि “कोहली के व्यापार को सही नहीं ठहराया जा सकता लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा विराट को इस तरह से टारगेट करना ठीक नहीं है। विराट जैसे बड़े खिलाड़ी को जोकर बताना सही नहीं है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।” दरअसल मेलबर्न टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू कर रहे सैम कोंस्टास ने शानदार 50 लगाई थी, इस दौरान कोहली ने उन्हें कंधे से टक्कर मारी थी, जिसके चलते यह विवाद खड़ा हुआ है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews