दूसरे मुकाबले से पहले दर्शन करने जगन्नाथ मंदिर पहुंचे अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती

आज भारतीय टीम के खिलाड़ी भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने मंदिर पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि कल भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के मैदान पर खेला जाएगा।
दूसरे मुकाबले से पहले दर्शन करने जगन्नाथ मंदिर पहुंचे अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती

कल भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा, जो उड़ीसा के कटक में होगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दरअसल, शुक्रवार को दोनों टीमें कटक पहुंच गई थीं, जिसके बाद आज सुबह वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।

बता दें कि अब तक इस सीरीज में एक मुकाबला खेला जा चुका है, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। इस जीत के चलते भारतीय टीम वनडे सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। अब यह देखना होगा कि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर पाती है या नहीं।

वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती के अलावा अक्षर पटेल भी दर्शन के लिए पहुंचे

वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती के अलावा अक्षर पटेल भी दर्शन के लिए पहुंचे थे। अक्षर पटेल को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में उप-कप्तान चुना गया है। इसके अलावा, इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में भी वह जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था। अक्षर पटेल ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए थे और शुभमन गिल के साथ शानदार साझेदारी की थी, जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड को पहले मुकाबले में चार विकेट से हराया था।

वरुण चक्रवर्ती भी वनडे टीम में शामिल

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में आखिरी मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया था, लेकिन चोट के चलते उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया। वरुण चक्रवर्ती ने इस सीरीज में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। उन्होंने पांच मैचों में 14 विकेट झटके थे और इंग्लैंड के कई बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था। हालांकि, अब तक उन्होंने वनडे डेब्यू नहीं किया है, लेकिन अब जब वह वनडे स्क्वॉड में भी शामिल हो चुके हैं, तो उनका वनडे डेब्यू जल्द हो सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews